• 25/11/2024

सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक केस में ED का एक्शन, 500 करोड़ की संपत्ति जब्त

सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक केस में ED का एक्शन, 500 करोड़ की संपत्ति जब्त
Spread the love

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने आरोपियों की 500 करोड़ से ज्यादा की 19 संपत्तियां जब्त किया है, जिसमें 200 एकड़ जमीन भी शामिल है।

ये सभी संपत्तियां राजधानी रायपुर और अभनपुर ब्लॉक की हैं। इन संपत्तियों की खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जिन संपत्तियों को ईडी ने अटैच किया है वे सृजन एसोसिएट, सुनील दम्मानी, अनिल दम्मानी और माधुरी वर्मा की हैं।

रायपुर के तहसीलदार पवन कोसामा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ईडी ने मनी लान्ड्रिंग मामले में रायपुर और अभपुर की 19 संपत्तियों को अपने कब्जे में लिया है। उन्होंने राजस्व विभाग को पत्र लिखकर संपत्ति की जानकारी मांगी थी। जो दे दी गई है।

ईडी के अफसरों ने इन संपत्तियों की खरीदी-बिक्री रोकने के लिए पंजीयन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा था। जिसके बाद सभी जमीनों के खसरे को ब्लॉक कर दिया गया है। इससे पहले ईडी के अफसरों ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिलकर सभी जमीनों के खसरे का निरीक्षण किया था।

 

Related post

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने…