• 28/11/2024

PM मोदी को मारने की थी तैयारी, हथियार भी था तैयार, कॉल से मचा हड़कंप.. जानें फिर क्या हुआ

PM मोदी को मारने की थी तैयारी, हथियार भी था तैयार, कॉल से मचा हड़कंप.. जानें फिर क्या हुआ
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर धमकी दी गई है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। मामले में मुंबई पुलिस के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए एक महिला को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस कंट्रोल में एक फोन कॉल आया था। जिसमें दावा किया गया कि पीएम मोदी को जान से मारने का प्लान था और इसके लिए हथियार भी तैयार थे। फोन कॉल्स आने के बाद मुंबई पुलिस के आला अधिकारियों ने इसकी जानकारी पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात एजेंसी SPG सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों को दी गई। जिसके बाद सभी एजेंसियां हाई अलर्ट के मोड पर है।

इसके साथ ही कॉलर को ट्रेस करने  के लिए मुंबई पुलिस द्वारा दबिश दी गई। इस दौरान एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है। जांच के बाद पुलिस का दावा है कि महिला का किसी भी तरह का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में इस कॉल को फर्जी कॉल माना जा रहा है।

Related post

जन्मदिन पर डिप्टी सीएम शर्मा ने लगाया हरियाली का संकल्प, मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ बड़ा वृक्षारोपण अभियान

जन्मदिन पर डिप्टी सीएम शर्मा ने लगाया हरियाली का…

Spread the loveरायपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपने जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ खास बनाया। कवर्धा मेडिकल…
जन्मदिन पर विजय शर्मा का स्वच्छता संदेश, कचरा पृथक्करण को जनआंदोलन बनाने की अपील

जन्मदिन पर विजय शर्मा का स्वच्छता संदेश, कचरा पृथक्करण…

Spread the loveरायपुर । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत-ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर ग्रामीण…
mausam upadate: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

mausam upadate: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसूनी गतिविधां तेज हैं. लो प्रेशर सिस्टम बनने के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश…