• 07/08/2022

गोली कांड : दोस्तों ने की शराब पार्टी फिर शुरु हुआ विवाद, देशी कट्टा हाथ में फटा और कटकर उंगली नीचे गिरी

गोली कांड : दोस्तों ने की शराब पार्टी फिर शुरु हुआ विवाद, देशी कट्टा हाथ में फटा और कटकर उंगली नीचे गिरी
Spread the love

रायपुर। राजेन्द्र नगर के बसंत विहार में बीती रात दोस्तों के बीच मामूली से विवाद पर कट्टा निकल गया। इससे पहले की गोली किसी और पर चलती, कट्टा ही फट गया और एक उंगली कट कर गिर गई। कार के भीतर हुए इस गोली कांड की आवाज सुनते ही लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन तब तक युवक कार से फरार हो गया।

जानकारी के बाद पुलिस नंबर के आधार पर कार की पतासाजी में लग गई। इसी दौरान पुलिस को इंडिका विस्टा कार तेलीबांधा के पास लवारिस हालत में मिली। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसके अंदर खून बिखरा पड़ा था और एक कटी हुई उंगली सीट पर पड़ी थी।

इसी दौरान पुलिस को अंबेडकल अस्पताल में युवक को भर्ती कराए जाने की सूचना मिली। अंबेडकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने युवक के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। जिसके बाद पूरी कहानी सामने आई। घायल युवक का नाम भूपेन्द्र है। साहू बस्ती पुरेना का रहने वाला भूपेन्द्र अपने दोस्तों के साथ देर रात शराब पार्टी की और फिर इंडिका विस्टा कार में घूमने निकल गए। गाड़ी खुद भूपेन्द्र चला रहा था। तेज रफ्तार कार ने रास्ते में एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इसी बात पर उन लोगों में कहा सुनी शुरु हो गई। भूपेन्द्र ने कार को बसंत विहार इलाके में रोक दी।

शराब के नशे में धुत्त भूपेन्द्र अपने पास कट्टा रखा हुआ था। उसने जैसे ही कट्टा निकाला वह फट गया। जिसकी वजह से उसकी उंगली वहीं कट के गिर गई। गोली चलने के बाद भूपेन्द्र ड्राइविंग सीट से उतरा और पीछे जाकर बैठ गया। उसके दोस्त तेजी से गाड़ी चलाते हुए मौके से निकल गए।

गोली कांड से घबराए उसके दोस्त उसे एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन उसकी हालत देखकर अस्पताल प्रबंधन ने इलाज करने से मना कर दिए। जिसके बाद वे लोग उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराए।

पकड़ाने के डर से उसके दोस्तों ने कार को मरीन ड्राइव के पास लावारिस हालत में छोड़ दिया। जहां से पुलिस ने कार को बरामद कर लिया। मामले में पुलिस की तफ्तीश अभी जारी है।

इसे भी पढ़ें : कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, जनसंपर्क अधिकारियों से दुर्व्यवहार का आरोप, सीएम से की कार्रवाई की मांग

Related post

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज : 18 अगस्त को टेबल-टॉप और 20 को होगी मॉक ड्रिल

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज :…

Spread the love  00 राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एक उच्चस्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन  00 एनडीएमए ने दी राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस…
मेडिकल कॉलेज के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का एक और कीर्तिमान, 20 दिन में किये फेफड़े की 9 लोबेक्टॉमी सर्जरी

मेडिकल कॉलेज के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का…

Spread the love00 इस तरह दो महीने में फेफड़े की कुल 13 लोबेक्टॉमी सर्जरी 00 सर्जरी में 15 साल के बच्चे…
मुख्य सचिव ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर यूनिसेफ और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली

मुख्य सचिव ने बच्चों के लिए स्वास्थ्य कार्यक्रमों को…

Spread the loveरायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य में बच्चों के लिए चलाये जा रहे स्वास्थ्य…