• 01/12/2024

ACB का 6 जिलों में छापा, 3 आरक्षकों और लेखा अधिकारी के ठिकानों पर कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति मिली

ACB का 6 जिलों में छापा, 3 आरक्षकों और लेखा अधिकारी के ठिकानों पर कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति मिली
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जिलों में दबिश दी। एसीबी की टीम गांजा तस्करी में शामिल जीआरपी के तीन आरक्षकों के साथ ही रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार लेखाधिकारी के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। एसीबी की ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है।

एसीबी की टीम आज सुबह कोरबा, बिलासपुर, गरियाबंद और कोंडागाव में गांजा तस्करी में शामिल आरक्षकों के ठिकानों में छापा मारा। इस दौरान तीनों के ठिकानों से लाखों के जेवर-गहने, जमीन और मकान के दस्तावेज के साथ ही कई बैंक अकाउंट और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं।

जीआरपी के जिन तीन आरक्षकों के ठिकानों पर एसीबी की टीम ने छापेमार कार्रवाई की, उनमें मन्नू प्रजापति, संतोष कुमार राठौर और लक्ष्मण गाइन है। इनके खिलाफ एसीबी ने अपराध कमांक 56/24.57/2024 एव 58/2024 धारा-13 (1) बी, 13 (2) भ्र.नि.अ 1988 सशोधित अधिनियम 2018 के तहत आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया था।

लेखा अधिकारी के ठिकानों पर छापा

इसके साथ ही एसीबी की टीम ने 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए कवर्धा के बोड़ला जनपद पंचायत में पदस्थ लेखा अधिकारी नरेंद्र कुमार राउतकर से संबंधित कवर्धा और राजनांदगांव जिले के 3 ठिकानों पर दबिश दी। यहां से आरोपी और उसकी पत्नी के नाम पर कई एकड़ जमीन एवं प्लाट / मकान के दस्तावेज, बैंक एकाउंट से संबंधित दस्तावेज, बच्चों के नाम पर किये गये निवेश संबधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं।

आपको बता दें लेखा अधिकारी नरेंद्र रायस्कर को एसीबी की टीम ने 12 सितंबर को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। वह प्रार्थी से ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य की किस्त निकालने के एवज में रिश्वत लेते पकड़ा गया था।

Related post

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और…

Spread the loveरायपुर, 29 सितंबर 2026/ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन प्रसंगों से सशक्त व जागरूक…
दिल्ली को आज मिलेंगी 4 बड़ी ट्रैफिक परियोजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

दिल्ली को आज मिलेंगी 4 बड़ी ट्रैफिक परियोजनाओं की…

Spread the loveदिल्ली।  दिल्ली की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आज चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ेगा।…
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 6 नियम, LPG सब्सिडी से SBI कैश निकासी तक पड़ेगा सीधा असर

1 अक्टूबर से बदलेंगे ये 6 नियम, LPG सब्सिडी…

Spread the love New rules October 2026: बिहार में 1 अक्टूबर से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिसका असर सीधा आम…