• 03/12/2024

पूर्व डिप्टी CM को मिली बड़ी सजा, धोएंंगे बाथरूम, जूता और बर्तन करेंगे साफ, गले में तख्ती डालकर सजा काटने पहुंचे

पूर्व डिप्टी CM को मिली बड़ी सजा, धोएंंगे बाथरूम, जूता और बर्तन करेंगे साफ, गले में तख्ती डालकर सजा काटने पहुंचे
Spread the love

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम को धार्मिक सजा सुनाई गई है। उन्हें वॉशरूम धोने, जूता और जूठे बर्तन साफ करने की अकाल तख्त ने सजा सुनाई है। जिसके बाद सुखबीर सिंह बादल गले में पट्टिका लगाए औऱ हाथ में बरछा लेकर व्हीलचेयर पर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल स्वर्ण मंदिर में सेवादार के रूप में दरवाजे पर ड्यूटी दे रहे हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम के अलावा पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा और अकाली दल के बाकी नेताओं को भी यह सजा मिली है। जिसके बाद ढींढसा भी गले में तख्ती लगाए और हाथ में बरछा लेकर सेवादार की ड्यूटी कर रहे हैं। सजा  को लेकर उन्होंने कहा कि सेवा के लिए जो हुकूम हुआ है, वो तो मेरे लिए हुकूम है, परमात्मा का हुकूम है। हम पहले गेट पर रुकेंगे उसके बाद लंगर की सेवा करेंगे।

सजा में मिली छूट

पूर्व डिप्टी सीएम को अकाल तख्त द्वारा सुनाई गई इस सजा को अलगे दो दिन तक भुगतेंगे। उनके पैर में चोट लगी होने और सुखदेव सिंह ढींढसा की ज्यादा उम्र होने की वजह से सजा में ढील दी गई है। उन्हें व्हील चेयर पर ही बैठकर सेवादार की ड्यूटी करने का आदेश दिया गया है।

क्यों मिली सजा

अकाल तख्त ने उन्हें यह सजा साल 2007 से 2017 तक पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की सरकार द्वारा की गई ‘गलतियों’ की वजह से दी गई है। उनकी सरकार द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ दर्ज मामले वापस ले लिया गया था। इसके अलावा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और सिख युवाओं की हत्या करवाने वाले पुलिस अधिकारियों को उच्च पदों पर आसीन करने समेत कई पंथक गलतियों के लिए सजा सुनाई गई।

Related post

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के छग प्रवास पर

संघ प्रमुख डा.मोहन भागवत कल से दो दिन के…

Spread the love रायपुर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ(आरएसएस)के सरसंघचालक डा.मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर कल 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे…
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों…

Spread the loveखेल प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना का विकास हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से छत्तीसगढ़…
मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री साय ने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के…

Spread the loveमुख्यमंत्री श्री साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी दशहरा पर्व की…