• 09/12/2024

आवासीय-विद्यालय में 8वीं की छात्रा गर्भवती, 7 माह का है गर्भ.. मचा हड़कंप

आवासीय-विद्यालय में 8वीं की छात्रा गर्भवती, 7 माह का है गर्भ.. मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सुकमा में आदिवासी कन्याओं के लिए चलाए जा रहे सरकारी आवासीय विद्यालय (Government Residential School) में रह कर पढ़ाई करने वाली 8वीं कक्षा की आदिवासी छात्रा गर्भवती हो गई है। उसे 7 महीने का गर्भ है। छात्रा जब अचानक स्कूल आना बंद कर दी, तब जाकर पूरा मामला सामने आया। मामला सामने आते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराया गया, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

जानकारी के मुताबिक छात्रा अचानक स्कूल जाना बंद कर दी। 15 दिनों तक स्कूल नहीं आने पर शिक्षिकाओं ने उसकी सहेलियों से पूछताछ की, तब उन्हें उसके गर्भवती होने का पता चला। शुरुआत में तो अधीक्षिका और प्रधान अध्यापिका ने मामले को दबाए रखा, लेकिन जैसे ही बात फैलने लगी तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

मामले की जानकारी जिला प्रशासन के अफसरों को हुई तो चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन की टीम को स्कूल भेजा गया। जिसके बाद पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई।

उधर इस पूरे मामले में आवासीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि जब बच्चे छुट्टी में घर जाते हैं, तो वहीं ये सब होता है। बच्चों का मेडिकल टेस्ट अधीक्षिका करवाती है।

Related post

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने, ऐसे हुआ हादसे का शिकार

CG – SECL कर्मी की मौत : दोस्तों के…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा में पिकनिक मनाने गए एक SECL कर्मी की नदी में डूबने…
मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री साय आज दो अहम विभागों की करेंगे समीक्षा

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार काे राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत…
छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून का प्रहार: आज कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर।छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगते ही मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में झमाझम बारिश का सिलसिला…