• 12/01/2025

छत्तीसगढ़ में बवाल, दो मंत्रियों को महिलाओं ने बनाया बंधक, जानें क्यों हैं गुस्से में?

छत्तीसगढ़ में बवाल, दो मंत्रियों को महिलाओं ने बनाया बंधक, जानें क्यों हैं गुस्से में?
Spread the love

छत्तीसगढ़ में रविवार को बवाल हो गया। आदिम जाति कल्याण विकास मंत्री राम विचार नेताम के साथ ही उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन को को महिलाओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने दोनों मंत्रियों को घेर लिया। दो घंटे से ज्यादा समय तक दोनों मंत्रियों को महिलाओं ने बाहर निकलने नहीं दिया। दोनों मंत्री एक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा जिले पहुंचे थे।

महिलाओं की नाराजगी को देखते हुए जब पुलिस मंत्रियों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही थी, उस दौरान एक महिला काफिले के सामने सड़क पर लेट गई। उग्र महिलाओं की पुलिस जवानों और अधिकारियों से भी धक्का-मुक्की हुई।

महिलाओं का गुस्सा देखकर कलेक्टर और एसपी के हाथ-पांव फूल गए। दोनों अधिकारियों ने किसी तरह महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं ने उनकी बात अनसुनी कर दी। महिलाएं बैंक लोन माफ करने का लिखित में आश्वासन चाह रही थीं।

मंत्रियों की भी महिलाओं से तीखी बहस हुई। इस दौरान मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि नेतागिरी करने या सड़क जाम करने से काम नहीं बनेगा। कानून को हाथ में न लें। मामले में जो भी दोषी होगा, जांच के बाद उस पर कार्रवाई होगी। लोन लेने से पहने कंपनी की जानकारी ले लेनी चाहिए थी। मुख्यमंत्री तक आपकी बात पहुंचाई जाएगी।

क्या है पूरा मामला?

साल 2022 में फ्लोरा मैक्स नाम की एक कंपनी ने कोरबा सहित अन्य जिलों की तकरीबन 37 हजार महिलाओं से 500 करोड़ की ठगी की। कंपनी ने महिलाओं को बिजनेस का झांसा देकर उन्हें बैंकों से लोन दिलाया। जिसके बाद कंपनी ने फर्जी स्कीम बताकर महिलाओं से 30-30 हजार रुपये जमा करवा लिए। कंपनी ने महिलाओं को आश्वासन दिया था कि बैंक की किस्तों को वो पटाएंगे।

इसके बदले महिलाओं को हर महिने 2700 रुपये देने का वादा किया गया था। झांसे में आने के बाद महिलाओं ने बैंक से लोन लेकर कंपनी में जमा करा दिया। लेकिन बाद में कंपनी से जुड़े लोग करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए। अब बैंक वाले कर्ज वसूली के लिए महिलाओं पर दबाव बना रहे हैं।

Related post

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन नए डीसीपी की नियुक्ति, देखें लिस्ट

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन नए डीसीपी…

Spread the loveरायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत…
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

Spread the loveरायपुर /छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा…
मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह को पुष्प गुच्छ…

Spread the loveरायपुर। आज विधानसभा में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने षष्ठम विधानसभा के मानसून सत्र में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…