• 14/01/2025

दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, CM साय ने किया ऐलान.. पूर्व सीएम ने उठाई थी मांग

दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को 10 लाख की आर्थिक सहायता, CM साय ने किया ऐलान.. पूर्व सीएम ने उठाई थी मांग
Spread the love

छत्तीसगढ़ सरकार दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके साथ ही मुकेश चंद्राकर के नाम से पत्रकार भवन का निर्माण भी कराया जाएगा। बलरामपुर जिले के दौरे पर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसका ऐलान किया  है।

इससे एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम विष्णुदेव साय से मुकेश चंद्राकर के लिए न्याय की मांग की थी। बघेल ने सीएम के बस्तर दौरे पर कहा था कि मुकेश चंद्राकर के परिवार से उन्होंने अभी तक मुलाकात नहीं की है। न ही उनके परिवार के लिए किसी भी तरह की आर्थिक सहायता और नौकरी की घोषणा की है।

बघेल ने कहा था, “छत्तीसगढ़ का नागरिक होने के नाते आपसे अनुरोध है कि बस्तर में “रोड शो” करने से पहले आप स्व. मुकेश चंद्राकर के परिवार से मिलकर उन्हें हिम्मत देंगे तो उचित रहेगा, आप प्रदेश के वर्तमान मुखिया भी हैं।”

आपको बता दें पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम से लापता थे। रोड कंस्ट्रक्शन में बड़े पैमाने पर किए गए भ्रष्टाचार का उन्होंने भंडाफोड़  किया था। जिसकी वजह से उनकी हत्या कर शव को एक सेप्टिक टैंक में डाल कर ऊपर से ढलाई  करा दिया गया था। मुकेश के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उनकी बेरहमी से की गई हत्या का खुलासा किया था। मुकेश के सिर में 15 फ्रैक्चर थे, गर्दन टूटी हुई थी, हार्ट फट गया था। उनकी पसलियां टूटी हुई थी। लिवर के 4 टुकड़े हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, उसके भाई रितेश और दिनेश सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related post

गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास

गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन…

Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8…
LPG सिलेंडर से लेकर FD समेत 6 नियमों में आज से हुए बड़े बदलाव, जानिए किस पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

LPG सिलेंडर से लेकर FD समेत 6 नियमों में…

Spread the love1st Octobe Rule Changer:  हर महीने की पहली तारीख आम लोगों के लिए कई बदलाव लेकर आती है। 1…
BREAKING:महानदी जल विवाद पर दिल्ली में हाईलेवल बैठक आज,अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक,CM साय और मोहन माझी होंगे शामिल

BREAKING:महानदी जल विवाद पर दिल्ली में हाईलेवल बैठक आज,अमित…

Spread the loveरायपुर- महानदी जल विवाद को लेकर आज दिल्ली में अहम बैठक होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित…