• 14/01/2025

क्या आपके मोबाइल में भी हैं ये ऐप्स? तो हो जाइए सावधान… रिपोर्ट में हुआ डराने वाला खुलासा

क्या आपके मोबाइल में भी हैं ये ऐप्स? तो हो जाइए सावधान… रिपोर्ट में हुआ डराने वाला खुलासा
Spread the love

स्मार्टफोन हर किसी की जिंदगी की जरूरत बन चुके हैं। अगर आप मोबाइल फोन में ऐप्स इंसटॉल करते हैं तो वे आप से कैमरा, मैसेज, कॉन्टेक्ट बुक, लोकेशन जैसी एक्सेस भी मांगते हैं। कई ऐप्स बगैर एक्सेस दिए वर्क भी नहीं करते हैं। ऐसे में कई ऐप्स जिसमें गेम्स भी शामिल हैं वे आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकते हैं। ये ऐप्स आपके डेटा लीक कर रहे हैं। लोकेशन डेटा ब्रोकिंग कंपनी Gravy Analytics में डेटा लीक का मामला सामने आया है।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ लोकप्रिय ऐप्स रियल टाइम लोकेशन ट्रैक कर रहे हैं। हालांकि डेटा लीक की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन हैकरों द्वारा प्रकाशित सैंपल डेटा में Candy Crush Saga और Tinder जैसे ऐप्स शामिल हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक हैकर ने ग्रेवी एनालिटिक्स के सर्वर जो कि Amazon Cloud प्लेटफॉर्म पर थे, उससे कई टेराबाइट्स उपभोक्ता डेटा चुरा लिया है। यह कंपनी उपभोक्ताओं का डेटा का बड़ा स्टोरेज रखती है।

इसका खुलासा तब हुआ जब Federal Trade Commission (FTC) ने ग्रेवी एनालिटिक्स और उसकी सहायक कंपनी Venntel पर उपयोगकर्ताओं की सहमति के बिना उनका लोकेशन डेटा बेचने पर प्रतिबंध लगाया। लीक हुए डेटा में 3 करोड़ से अधिक लोकेशन पॉइंट्स का उल्लेख है, जिसमें White House, Kremlin, Vatican City और विभिन्न सैन्य ठिकानों की जानकारी भी शामिल है।क्या

Related post

Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का आखिरी दौर! अब साफ रहेगा आसमान, जानें मौसम का पूरा अपडेट

Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून का आखिरी दौर! अब…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मानसूनी गतिविधियों का असर धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। सितंबर के समाप्त होने…
सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली 1812 पदों पर बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी आई है! स्कूल शिक्षा विभाग ने…
LPG Price Hike: त्योहारों से पहले महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, अब चुकानी होगी इतनी कीमत, जानिए नए रेट

LPG Price Hike: त्योहारों से पहले महंगा हुआ LPG…

Spread the loveनई दिल्ली। अक्टूबर की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर 2026…