• 22/01/2025

देश की पहली सोलर-इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, कीमत 3.25 लाख मात्र

देश की पहली सोलर-इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, कीमत 3.25 लाख मात्र
Spread the love

ऑटो एक्सपो 2025 में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारें देखने को मिल रही है। लेकिन सबका ध्यान Vayve Mobility की कार EVA ने अपनी ओर खींचा है। इस कार की डिजाइन, फीचर्स और रेंज सब आकर्षक है। EVA देश की सबसे पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार है। देश की यह सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी है। इस कार की कीमत 3.25 लाख से शुरू होकर 5.99 लाख तक जाती है।

इस कार की खासियत यह है कि इसके रूफ पर एक सोलर पैनल दिया है। जो चार्ज होने पर करीब 13-15 किलोमीटर की एक्सट्रा रेंज देता है। इस कार की आज से बुकिंग शुरू हो गई है। इस कार को तीन वेरिएंट में बिना बैटरी और बैटरी के साथ भी पेश किया गया है। आइये जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में –

EVA Solar Electric car की बुकिंग आज से शुरू हो गई है। महज 5000 हजार रुपये देकर इस कार को बुक कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सबसे पहले कार बुक करने वाले 25000 ग्राहकों को इंट्रोडक्टरी कीमत का फायदा मिलेगा। इसके बाद इस कार की कीमत में बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

कीमत और वेरिएंट.. बिना बैटरी के साथ

EVA Nova: 3.25 लाख रुपये
EVA Stella: 3.99 लाख रुपये
EVA Vega: 4.49 लाख रुपये

बैटरी के साथ कीमत

EVA Nova: 3.99 लाख रुपये
EVA Stella: 4.99 लाख रुपये
EVA Vega: 5.99 लाख रुपये

EVA Nova में 9kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज में इसमें 125km की रेंज मिलेगी। EVA Stella में 12.6 kWh का बैटरी पैक लगा है, सिंगल चार्ज में कंपनी 175 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है। वहीं टॉप वेरिनेट Vega में 18kWh का बड़ा बैटरी पैक लगाई गई है, जो फुल चार्ज में 250 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है।

कार में फ्रिज

सोलर एनर्जी से यह कार एक साल में 3000 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। इस कार में एक छोटा फ्रिज भी दिया गया है, जिससे आप ड्रिंक्स को ठंडा रख सकते हैं।

Related post

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…
कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ…

Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है। मरीज को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध…
CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने झांकी से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से किया वार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, डंगनिया इलाके में पुरानी…