• 25/01/2025

सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद ने महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का लिया जायजा, श्रद्धालुओं से की बात.. बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने के दिए निर्देश

सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद ने महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का लिया जायजा, श्रद्धालुओं से की बात.. बेहतर से बेहतर व्यवस्था करने के दिए निर्देश
Spread the love

सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन का जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से बात की और उनसे वहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। दयानंद ने वहां तैनात अधिकारियों से श्रद्घालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। इसके लिए उन्होंने पैवेलियन में तैनात अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 में त्रिवेणी संगम में स्नान करने रोज छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सेक्टर-6 में छत्तीसगढ़ पवेलियन का निर्माण किया गया है ,जहां लोगों को ठहरने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पैवेलियन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध साँस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को बखूबी दर्शाया गया है। प्रतिदिन वहां शाम को छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जा रही है।

Related post

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग में सेवानिवृत्ति प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के सख्त निर्देश

मंत्री राजवाड़े का बड़ा प्रशासनिक निर्णय, महिला एवं बाल…

Spread the love 00 सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – राजवाड़े रायपुर। महिला एवं बाल…
मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा

मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य…

Spread the love00 हजारों कदमों के साथ गूंजा राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प 00 तिरंगे के रंग में रंगा रायपुर, राष्ट्रध्वज के…
विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान,…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। गांव, गरीब और…