• 16/02/2025

18 की मौत: नई दिल्ली स्टेशन पर कैसे हुआ हादसा? महाकुंभ जा रहे यात्रियों में क्यों मची भगदड़? 18 की मौत..25 घायल, जानें पूरा मामला

18 की मौत: नई दिल्ली स्टेशन पर कैसे हुआ हादसा? महाकुंभ जा रहे यात्रियों में क्यों मची भगदड़? 18 की मौत..25 घायल, जानें पूरा मामला
Spread the love

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार रात तकरीबन 9:26 पर स्टेशन में भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 25 से ज्यादा घायल हुए हैं। मरने वालों में 9 महिलाएं, 4 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं।

यह दर्दनाक हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14 और 15 के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए शनिवार दोपहर बाद से ही स्टेशन में भारी भीड़ उमड़ने लगी थी।

प्रयागराज जाने के लिए शनिवार को 3 ट्रेनें प्रयागराज स्पेशल ट्रेन, भुवनेश्वर राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस थी। दो ट्रेनें भुवनेश्वर राजधानी और स्वतंत्रता सेनानी विलंब से चल रही थी। दोनों ट्रेनों के लेट होने की वजह से पूरी भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर उमड़ गई।

इस वजह से हुआ हादसा

जैसे ही प्रयागराज स्पेशल ट्रेन यहां पहुंची, वैसे ही एनाउंसमेंट हुआ कि भुवनेश्वर राजधानी ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर आ रही है। जिससे प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर मौजूद भीड़ प्लेटफॉर्म 16 की ओर भागने लगी। इसी दौरान भगदड़ मच गई।

बताया जा रहा है कि महाकुंभ को लेकर वीकेंड पर स्टेशन में भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। लेकिन रेलवे द्वारा भीड़ के दबाव से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। यहां तक कि कंट्रोल रुम तक नहीं बनाए गए।

उच्च स्तरीय जांच के आदेश

भगदड़ की घटना के बाद रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

मुआवजे का ऐलान

रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजन को 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने घोषणा की। वहीं गंभीर रूप से घायलों को ढाई-ढाई लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की गई है।

 

Related post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी, रायगढ़ विकासखंड के ग्राम सांगीतराई के दुर्गा सिदार को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना…

Spread the loveसेवा सेतु के जरिए विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो रही उपलब्ध रायगढ़, 26 जून…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर…

Spread the loveमुख्यमंत्री की पहल पर नवा रायपुर के टेक्सटाइल पार्क में लग रही पहली यूनिट, 235 करोड़ का निवेश, 4600…
जनता के द्वार, डिजिटल सरकार: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना सेवा सेतु

जनता के द्वार, डिजिटल सरकार: छत्तीसगढ़ में सुशासन का…

Spread the loveरायपुर-आधुनिक युग में जब तकनीक आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने का माध्यम बन जाए, तो वह सुशासन…