• 17/02/2025

भूकंप: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, बिहार में भी कांपी धरती, जमीन से आई तेज गड़गड़ाहट की आवाज

भूकंप: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, बिहार में भी कांपी धरती, जमीन से आई तेज गड़गड़ाहट की आवाज
Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के कई इलाकों में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 थी। सोमवार सुबह 5:36 बजे जब आधे लोग नींद में थे, उसी दौरान तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के दौरान जमीन के भीतर तेज गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनी गई। जिसकी वजह से लोग ज्यादा दहशत में आ गए।

भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिलने लगीं और लोग घरों से बाहर निकल आए। दहशत की वजह से लोग काफी देर तक घर के बाहर रहे। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली में जमीन  से पांच किलोमीटर अंदर था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र धौला कुआं के पास बने झील पार्क के नजदीक था।

कहां-कहां महसूस किए गए झटके?

दिल्ली-NCR के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा और आगरा में भी भूकंप के तेज झटके आए । इसके साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल में झटके महसूस किए गए। वहीं बिहार के सिवान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यहां भी लोग दहशत की वजह से घर के बाहर निकल आए। हालांकि अब तक इससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Related post

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई राह

पिंक ऑटो योजना का विस्तार: 52 और महिलाओं को…

Spread the loveरायपुर : राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और…
छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय समिति, इस रिटायर्ड जज को मिली अध्यक्ष की कमान

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड-यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते…
14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर पंचायतों के मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए 22 करोड़ आपात निधि जारी

14 नगर निगम, 56 नगर पालिका और 124 नगर…

Spread the loveरायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और संधारण कार्यों के लिए…