• 20/02/2025

गैगरेप के बाद सुसाइड: दोस्ती-प्यार और शादी का वादा, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, नाबालिग पीड़िता ने लगाई फांसी

गैगरेप के बाद सुसाइड: दोस्ती-प्यार और शादी का वादा, फिर दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप, नाबालिग पीड़िता ने लगाई फांसी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई में गैंगरेप के बाद एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। नाबालिग ने सुसाइड नोट में अपने ब्वॉय फ्रैंड और उसके दोस्तों पर सामुहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट के साथ ही पुलिस ने नाबालिग का मोबाइल भी जब्त किया है, जिसमें कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।

आरोपी ब्वॉय फ्रेंड आदी बारले और नाबालिग एक ही मोहल्ले में रहते थे। दोनों के बीच पिछले जून महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान आदी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। उसने अपने दोस्तों को भी इसकी जानकारी दे दी। जिसके बाद सभी ने नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का प्लान बनाया।

16 फरवरी को भी आदी ने लड़की को अपने कमरे में बुलाया। जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसके दोस्त भी पहुंच गए और सभी ने बारी-बारी लड़की के साथ गैंगरेप किया। दो दिन बाद जब घर में कोई नहीं था उस वक्त लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले में पुलिस ने लड़की का मोबाइल भी जब्त किया है। जिसमें कई वाट्सअप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग भी मिली है। जिसमें दोनों के बीच के रिलेशनशिप की पुष्टि होती है। इसके साथ ही कॉल रिकॉर्डिंग में लड़की प्रेमी आदी पर दोस्तों के साथ गैंगरेप करने की भी बात कही है। फिलहाल मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

Related post

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब, इस डर से भागी छात्राएं

CG MISSING GIRLS : हॉस्टल से 3 छात्राएं गायब,…

Spread the loveकोंडागांव। कोंडागांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां एकलव्य विद्यालय के छात्रावास से 3 छात्राएं…
ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन शुक्ला का निधन

ब्रेकिंग : आकाशवाणी रायपुर के RNU प्रमुख विकल्प रंजन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा…
CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक समेत 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे….

CG- भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई कार, आरक्षक…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण…