• 11/03/2025

अगर भ्रष्टाचार नहीं किया तो ED कार्रवाई से डर क्यों रहे कांग्रेसी – राजेन्द्र पाध्ये

अगर भ्रष्टाचार नहीं किया तो ED कार्रवाई से डर क्यों रहे कांग्रेसी – राजेन्द्र पाध्ये
Spread the love

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने भूपेश बघेल समेत उनके सारे कुनबे पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सार्थक पहल बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों और काला धन कमाने वालों के खिलाफ अब देश मे जीरो टॉलरेंस की नीति है। भ्रष्टाचारी कितनी भी बड़ी हस्ती क्यों न हो, उस पर कार्रवाई तय है। अब वो दिन लद गये जब भ्रष्टाचार करने के बाद लोग चैन से सोते थे।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा जारी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि ईडी के छापे से इतना कोहराम क्यों मचाया जा रहा है? अगर आपके आका पाक साफ हैं तो किस बात का डर है? कानूनी कार्यवाही का सामना करके न्यायालय में अपना पक्ष रखें, सांच को आंच क्या ? निर्दोष व्यक्ति को किसी का कोई डर नहीं होता। 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले पर पहले से ही कवासी लखमा, अनवर ढेबर, अनिल टुटेजा जैसे आरोपी पहले से जांच के दायरे में आकर जेल में है, और उनसे मिले इनपुट्स के आधार पर ही छापों की श्रृंखला में भूपेश-चैतन्य लपेटे में आये है। ये सब ईडी की इन्वेस्टिगेशन का हिस्सा है और कांग्रेस के तमाम नेता इस जांच प्रक्रिया में बाधा पंहुचाकर अपने आका को बचाना चाहते है, ये गलत है।

राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने कहा कि जनता ने 2018 के विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी स्वार्थपूर्ति के लिए भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया तो जनता ने उम्मीद की थी कि वे पद की गरिमा के अनुकूल आचरण करेंगे लेकिन वो प्रदेश को लूटने में लग गए क्योंकि दिल्ली में बैठे कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ को अवैध वसूली का एटीएम बनाया और भूपेश के इशारे पर जमकर लूटा। इसी की परिणिति रही कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला, डीएमएफ घोटाला, महादेव एप्प जैसे अनेक को घोटाले से कांग्रेस-भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को बर्बाद कर दिया।

Related post

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने…