• 15/03/2025

चैतन्य बघेल से ED पूूछताछ करेगी या नहीं, नोटिस पर भूपेश बघेल ने क्या कहा? बताया BJP कर रही षड़यंत्र

चैतन्य बघेल से ED पूूछताछ करेगी या नहीं, नोटिस पर भूपेश बघेल ने क्या कहा? बताया BJP कर रही षड़यंत्र
Spread the love

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की थी। छापे के बाद खबर आई थी कि ईडी ने पूछताछ के लिए चैतन्य बघेल को नोटिस जारी किया है। इस पर भूपेश बघेल का कहना है कि चैतन्य को ईडी से कोई नोटिस नहीं मिला है, इसलिए जाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। अगर नोटिस आएगा तो जरूर जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ईडी का काम मीडिया हाइप करना है। नोट गिनने की मशीन, किसी ने नोट गिनते हुए दिखा दिया। ऐसे मीडिया हाइप क्रिएट करने का काम ईडी का है। ये सब बदनाम करने के लिए बीजेपी का षड्यंत्र है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल बीते 10 मार्च को ईडी की टीम ने भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के भिलाई 3 पदुमनगर स्थित आवास पर छापामार कार्रवाई की थी। बघेल के अलावा दुर्ग-भिलाई में उनके करीबियों के 14 ठिकानों पर भी ईडी ने दबिश दी थी। कार्रवाई के बाद भूपेश बघेल ने कहा था कि उनके घर से ईडी की टीम 32-33 लाख रुपये और कुछ दस्तावेज ले गई है।

ईडी ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए 2100 करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाला केस में की गई थी। इस मामल में कई आरोपी रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं।

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…