• 18/03/2025

सावधान: जेब में मोबाइल हुआ ब्लास्ट, युवक का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह हुआ डैमेज

सावधान: जेब में मोबाइल हुआ ब्लास्ट, युवक का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह हुआ डैमेज
Spread the love

अगर आप भी मोबाइल को ज्यादा समय तक चार्ज करते हैं या पिर अपने पॉकेट में रखते हैं तो सावधान हो जाइए, कहीं आपकी यह गलती आप पर भारी न पड़ जाए। दरअसल मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर में एक युवक के जेब में मोबाइल ब्लास्ट हो गया। इससे युवक के प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, उसका टेस्टिकल्स (अंडकोष) फट गया। जिस दौरान यह घटना घटी उस वक्त युवक बाइक चला रहा था। संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

19 साल का अरविंद गुपचुप (पानीपुरी) का ठेल लगाता है। वह सब्जी मंडी से नैनवाड़ा गांव वापस लौट रहा था। उसी दौरान टोल टैक्स के पास उसके पेंट की जेब में मोबाइल ब्लास्ट हो गया। जिसकी वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। ब्लास्ट से उसके प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। वहीं सड़क पर गिरने से उसके सिर में भी गंभीर चोट आई है।

हादसे के बाद उसे सारंगपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने शाजापुर के अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि अरविंद ने कुछ दिन पहले ही रेडमी कंपनी का एक सेकंड हैंड मोबाइल खरीदा था। रात भर चार्जिंग करने के बाद सुबह वह मोबाइल को जेब में रख सब्जी खरीदने मंडी चला गया। जहां से लौटते वक्त मोबाइल में विस्फोट हो गया।

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…