• 20/03/2025

24 नक्सली ढेर: पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 24 नक्सली मारे गए, 1 जवान शहीद.. शव और हथियार बरामद

24 नक्सली ढेर: पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 24 नक्सली मारे गए, 1 जवान शहीद.. शव और हथियार बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। फोर्स ने 24 नक्सलियों को मार गिराया है। जिसमें कि 20 नक्सली बीजापुर में और 4 कांकेर में मारे गए हैं। वहीं एक जवान शहीद हो गया है। जवानों ने माओवादियों के शव और हथियार बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक इंटेलीजेंस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में माओवादी इकट्ठा हुए हैं। बड़े कैडर की उपस्थिति की सूचना पर आला अफसरों ने माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च किया।

सुरक्षा बल के जवानों ने मौके पर जाकर नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया। बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा क्षेत्र में चल रहे एनकाउंटर में जवान माओवादियों पर भारी पड़े। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 20 माओवादी मारे गए। अभी भी दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

उधर नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सलियों द्वारा बिछाए आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हुए हैं।

Related post

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों…

Spread the love00 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों और ठेकेदारों की बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, वरिष्ठ अधिकारियों को दिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा,…

Spread the loveरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की एक…
वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति…

Spread the love00 सरल भाषा में पुस्तक प्रकाशित करने का दिया सुझाव ​रायपुर। राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ…