• 28/03/2025

रायपुर में किसान के घर डकैती, परिवार को बंधक बनाकर 7 लाख कैश और जेवरात पर हाथ किया साफ

रायपुर में किसान के घर डकैती, परिवार को बंधक बनाकर 7 लाख कैश और जेवरात पर हाथ किया साफ
Spread the love

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में डकैतों ने एक किसान के घर में धावा बोला। पूरे परिवार को बंधक बनाकर नकाबपोश डकैत सोने-चांदी के जेवरात सहित 6 लाख रुपये की नगदी लूट कर फरार हो गए।

मामला केवराडीह गांव का है। यहां रहने वाले किसान राधेलाल भारद्वाज के घर बीती रात 2 बजे के आसपास हथियारों से लैस आधा दर्जन नकाबपोश पहुंचे। पिस्टल सहित अन्य हथियार दिखाकर बदमाशों ने किसान परिवार को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट भी की।

बदमाशों ने घर में रखे 6 लाख रुपये नगदी के साथ ही सोने-चांदी के जेवरात भी ले उड़े। घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम डॉक स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस की टीम आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…