• 08/04/2025

सगी बेटी-दामाद क्यों बन गए कातिल? पत्नी ने भी दिया साथ, हत्या के बाद जलाया, अधजली लाश की खुली मर्डर मिस्ट्री, ऐसा कौन सा कांड किया था पिता ने? जानें पूरा मामला

सगी बेटी-दामाद क्यों बन गए कातिल? पत्नी ने भी दिया साथ, हत्या के बाद जलाया, अधजली लाश की खुली मर्डर मिस्ट्री, ऐसा कौन सा कांड किया था पिता ने? जानें पूरा मामला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अधजली लाश मिलने के मामले का खुलासा हो गया है। मामले में पुलिस ने मृतक की बेटी, दामाद और पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मृतक ने अपनी बेटी के साथ रेप किया था, जिसके चलते वह पहले जेल जा चुका था। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से छेड़खानी शुरू कर दी थी, जिसके बाद यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है, जहां 6 अप्रैल को एक खेत में अधजला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शुरुआत में पुलिस ने इसे अज्ञात हत्या मानकर जांच शुरू की, लेकिन दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 24 घंटे के भीतर ही मामले का पर्दाफाश हो गया।

मृतक की पहचान रॉकी लांजेवार उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में सजा काट चुका था। रिहाई के बाद वह फिर से शराब के नशे में पहुंचकर पत्नी, बेटी और दामाद से गाली गलौच किया। आरोप है कि उसने बेटी के साथ अश्लील हरकत की।

जिससे आक्रोशित होकर दामाद ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दामाद-बेटी और मां (मृतक की पत्नी) ने शव को खेत में ले जाकर आग लगा दी, ताकि सबूत मिटाया जा सके। लेकिन शव पूरी तरह से जला नहीं और हाथ में बने टैटू के आधार पर एक व्यक्ति ने उसकी शिनाख्त की।

जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी, बेटी और दामाद से पूछताछ की। जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

 

Related post

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, कई जिलों में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, अगले 5 दिन बारिश-आंधी के आसार

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, कई…

Spread the loveरायपुर. गर्मी और उमस से परेशान हो रहे लोगों के लिए मानसून राहत बनकर आया है. काफी दिनों से…
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज…कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज…कई…

Spread the loveरायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे अपने निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे. सुबह 11:30 बजे से…
Aaj Ka Panchang 23 June 2026: आज महेश नवमी पर बन रहा है रवि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 23 June 2026: आज महेश नवमी…

Spread the loveAaj Ka Panchang 23 June 2026: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 23 जून 2026, मंगलवार का दिन है. आज ज्येष्ठ…