• 10/04/2025

SEX Tape: IPS अधिकारी के सेक्स स्कैंडल का ऑडियो टेप वायरल, महिला से कर रहे कैसी डिमांड? सुनें बातचीत

SEX Tape: IPS अधिकारी के सेक्स स्कैंडल का ऑडियो टेप वायरल, महिला से कर रहे कैसी डिमांड? सुनें बातचीत
Spread the love

पंजाब के एक वरिष्ठ IPS अधिकारी से जुड़ा एक कथित सेक्स स्कैंडल का ऑडियो टेप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने पुलिस महकमे और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। इस ऑडियो में कथित तौर पर एक IPS अधिकारी एक महिला के साथ आपत्तिजनक बातचीत करते हुए सुने जा रहे हैं, जिसमें पैसे के बदले यौन संबंधों की मांग का जिक्र है। इस कथित ऑडियो टेप ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसे लेकर AAP सांसद स्वाति मालिवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है।

सूत्रों के अनुसार, यह ऑडियो क्लिप कनाडा स्थित एक यूट्यूबर हरप्रीत सिंह द्वारा अपलोड की गई थी, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गई। इस ऑडियो में अधिकारी कथित तौर पर एक महिला से “थ्री-सम” की मांग करते हुए सुने जा रहे हैं और इसके लिए पैसे (महिला को 20,000 रुपये और उसकी सहली के लिए 10,000 रुपये) की पेशकश कर रहे हैं। ऑडियो के वायरल होने के बाद यह जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, डीजीपी गौरव यादव और AAP के शीर्ष नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया तक पहुंचाई गई है। हालांकि, अभी तक इस अधिकारी की पहचान आधिकारिक तौर पर उजागर नहीं की गई है।

इस घटना ने पंजाब पुलिस की छवि को एक और झटका दिया है, जो हाल ही में कई विवादों से जूझ रही है। इस बीच, स्वाति मालिवाल ने इस मामले को लेकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “AAP अब नैतिकता की बात करने का अधिकार खो चुकी है। जब आपके अपने राज्य में ऐसे घिनौने कांड हो रहे हैं, तो आप महिलाओं की सुरक्षा की बात कैसे कर सकते हैं?” मालिवाल ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जो उनकी “दोहरी नीति” को दर्शाता है।

मालिवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पंजाब में पुलिस अधिकारी का यह कांड शर्मनाक है। केजरीवाल जी, आपके शासन में यह सब हो रहा है और आप खामोश हैं। यह वही पार्टी है जो कभी भ्रष्टाचार और महिलाओं के सम्मान की बात करती थी। आज सच सामने आ गया है।” उनके इस बयान ने AAP के भीतर और बाहर तनाव को बढ़ा दिया है।

Related post

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कर्क और तुला राशि वालों को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 20 October 2026: आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मेष, मकर और मीन राशि वालों को…
CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के…