• 20/04/2025

छात्रा के साथ दुष्कर्म, टीचर सहित दो के खिलाफ FIR.. गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

छात्रा के साथ दुष्कर्म, टीचर सहित दो के खिलाफ FIR.. गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक स्कूल छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। छात्रा के सार दुष्कर्म और किसी ने नहीं बल्कि आत्मानंद स्कूल के ही एक शिक्षक ने किया। इसके अलावा छात्रा से उसके रिश्तेदार के परिचित ने भी रेप किया।

छात्रा के साथ हुई दोनों घटनाओं का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबियत बिगड़ी और परिवार वाले उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। उस दौरान परिजनों को छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी मिली। परिजनों ने उससे पूछताछ की और मरवाही के साथ ही पेंड्रा थाना में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक छात्रा आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ती है। वहीं आरोपी टीचर 35 वर्षीय युगल किशोर दिनकर हिंदी मीडियम में पढ़ाता है। छात्रा की उससे जान-पहचान हुई। वह उसे बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने बाहर ले गया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के मुताबिक आरोपी टीचर ने छात्रा के साथ अलग-अलग जगहों में कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान छात्रा की मुलाकात रिश्तेदार के परिचित 30 वर्षीय त्रिलोक आर्मो से हुई। त्रिलोक के साथ भी छात्रा का दोस्ताना संबंध हो गया और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले में पुलिस ने आरोपी युवक त्रिलोक आर्मो को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की…

Spread the love रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के नारायणा एमएमआई अस्पताल पहुंचकर जशपुर विधायक रायमुनि भगत…
रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की…

Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी…
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के…

Spread the loveरायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न गरबा महोत्सवों और दुर्गा पूजा आयोजनों में शामिल हुए। उन्होंने…