• 02/05/2025

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-तूफान और बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-तूफान और बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Spread the love

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को अचानक बदले मौसम ने जमकर कोहराम मचाया। आंधी-तूफान और बारिश के कारण बेमेतरा जिले में दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी धमतरी, गररयाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बबलासपर, दुर्ग, बेमेतरा जिले में आंंधी-तूफान की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

सरगुजा, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, नारायणपुर, कोण्डागांव, बस्तर और दंतेवाड़ा जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

93 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफान ने मचाई तबाही

गुरुवार शाम 4:15 बजे से शुरू हुए तूफान ने रायपुर, दुर्ग-भिलाई और अन्य शहरों में कहर बरपाया। रायपुर में 93 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। हजारों लोग सड़कों पर फंस गए। बलौदाबाजार जिले में तरपोंगी सिमगा टोल प्लाजा तहस-नहस हो गया, जहां कर्मचारी और यात्री बाल-बाल बचे। दुर्ग जिले में कुम्हारी और सरोना के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से दुर्ग-रायपुर रेल यातायात दो घंटे तक ठप रहा, जिससे एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं।

बेमेतरा में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत

बेमेतरा जिले की एक राइस मिल में दीवार गिरने से दो मजदूर, नंदकुमार निषाद और बिसवंतीन साहू, बोरियों के नीचे दबकर मर गए। रायपुर के देवेंद्र नगर में नेताजी चौक का शेड भी तूफान की भेंट चढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में ऐसा तूफान पिछले एक दशक में नहीं देखा गया। इसकी वजह से रेल और विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं।

मौसम का मिजाज: तापमान में भारी गिरावट

गुरुवार दोपहर रायपुर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन शाम को बारिश के बाद पारा 6 डिग्री तक लुढ़क गया। दोपहर 4 बजे से आसमान में काले बादल छाने शुरू हुए, जिसके बाद तूफान ने पूरे राज्य में तबाही मचाई।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। खासकर ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों और पेड़ों के नीचे न रुकने की सलाह दी गई है।

 

Related post

Accident: दर्दनाक हादसे ने छिनी परिवार की खुशियां, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

Accident: दर्दनाक हादसे ने छिनी परिवार की खुशियां, कुएं…

Spread the loveसोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर से एक बेहद ही दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक पिकअप वाहन…
आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, फिर महंगी हुई बिजली, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

आम आदमी को महंगाई का एक और झटका, फिर…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों को 6.23 प्रतिशत को…
तबादला आदेश जारी: दो जिलों में टीआई, एसआई सहित कई पुलिसकर्मी इधर से उधर

तबादला आदेश जारी: दो जिलों में टीआई, एसआई सहित…

Spread the loveसूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, कांकेर जिले में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हुए है। सूची में…