• 27/05/2025

डॉक्टर का अश्लील वीडियो.. सुसाइड; 9 आरोपी गिरफ्तार

डॉक्टर का अश्लील वीडियो.. सुसाइड; 9 आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कांकेर जिले के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डॉक्टर और एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया था, जिसके बाद गांव में सामाजिक बैठक बुलाकर डॉक्टर पर 5 लाख रुपये का दंड लगाया गया था। इस मानसिक प्रताड़ना से त्रस्त होकर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

क्या है पूरा मामला?

18 मई 2025 को कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में पदस्थ आयुर्वेदिक डॉक्टर ने अपने भतीजे के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया। नोट में डॉक्टर ने अश्लील वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। सुसाइड नोट में उल्लिखित नामों के आधार पर पुलिस ने कांकेर पहुंचकर जांच शुरू की।

9 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

पुलिस ने जांच के दौरान आशीष यादव, सचिन हिडको, रितेश नरेटी, डिगेश सिन्हा, अनिल सिन्हा, सतीश साहू, शत्रुहन सिन्हा, कान्हा मरकाम और नवीन निर्मलकर को गिरफ्तार किया। ये सभी कांकेर जिले के निवासी हैं और डॉक्टर व एक युवती का अश्लील वीडियो बनाने व वायरल करने में शामिल थे। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि सुसाइड नोट में एक युवती द्वारा डॉक्टर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाने वाली सामाजिक बैठक का भी जिक्र था, जिसके बाद डॉक्टर को 5 लाख रुपये का दंड लगाया गया था। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल जब्त कर लिए हैं और मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

 

Related post

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित…

Spread the loveजशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’…