• 31/05/2025

PAK ने मार गिराए थे 4 राफेल सहित 6 भारतीय लड़ाकू विमान? CDS चौहान ने बताया सच, अब कांग्रेस ने कर दी ये बड़ी मांग

PAK ने मार गिराए थे 4 राफेल सहित 6 भारतीय लड़ाकू विमान? CDS चौहान ने बताया सच, अब कांग्रेस ने कर दी ये बड़ी मांग
Spread the love

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान फाइटर जेट्स के नुकसान की बात स्वीकार की, लेकिन पाकिस्तान के दावे कि उसने चार राफेल सहित छह भारतीय जेट्स मार गिराए, को “बिल्कुल गलत” बताया। ‘ब्लूमबर्ग टीवी’ के साथ इंटरव्यू में चौहान ने कहा कि विमान गिरने से ज्यादा महत्वपूर्ण यह समझना है कि वे क्यों गिरे, ताकि भारतीय सेना अपनी रणनीति सुधार सके।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के दावे को खारिज करते हुए चौहान ने कहा, “महत्वपूर्ण यह नहीं कि विमान गिराए गए, बल्कि यह है कि ऐसा क्यों हुआ। हमने अपनी सामरिक गलतियों को पहचाना, सुधारा और दो दिन बाद फिर से लंबी दूरी के हमले किए।” उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान छह जेट्स के नुकसान के पाकिस्तानी दावे को सिरे से नकार दिया।

भारतीय वायुसेना के वायु संचालन महानिदेशक, एयर मार्शल ए.के. भारती ने भी 11 मई को मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि युद्ध में नुकसान स्वाभाविक है, लेकिन सभी आईएएफ पायलट सुरक्षित लौटे।

कांग्रेस ने राफेल विमान हादसे पर केंद्र से मांगा जवाब

कांग्रेस पार्टी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा कि सीडीएस ने राफेल विमानों के गिरने की बात स्वीकार की है, और अब सरकार को इससे इनकार बंद करना चाहिए। साथ ही, पार्टी ने इस मामले की जांच के लिए समीक्षा समिति गठित किया जाना चाहिए।

तेलंगाना सरकार में मंत्री और भारतीय वायु सेना के पूर्व पायलट उत्तम रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब सीडीएस ने राफेल के नुकसान की बात स्वीकारी है, तो सरकार को इस पर पारदर्शिता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने जब यही बात उठाई थी, तो उन्हें निशाना बनाया गया। अब सीडीएस के बयान के बाद सरकार को सच स्वीकार करना चाहिए।”

पारदर्शिता और समीक्षा की मांग

कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार मामले की पूरी समीक्षा करे और जो हुआ, उसे पारदर्शी तरीके से जनता के सामने रखे। पार्टी ने वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के फाइटर जेट डिलीवरी में देरी के बयान को भी चिंताजनक बताया और सरकार से इस पर तत्काल कदम उठाने को कहा।

उत्तम रेड्डी ने कहा, “सीडीएस का बयान गंभीर है। कांग्रेस ने जब यही सवाल उठाए, तो हमें राष्ट्र विरोधी करार दिया गया। अब सीडीएस ने भी लड़ाकू विमानों के नुकसान की बात कही है। सरकार को तकनीकी खामियों की समीक्षा करनी चाहिए।”

“नुकसान को स्वीकार करने से मनोबल नहीं टूटता”

उन्होंने आगे कहा कि सरकार को पारदर्शी होना चाहिए। “गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिया है, फिर भी हम पर सवाल उठाए जाते हैं। हमें वायु सेना पर गर्व है। हमने पाकिस्तान के हवाई अड्डे को तबाह किया, लेकिन अपने नुकसान को भी सामने लाना चाहिए। इससे मनोबल पर कोई फर्क नहीं पड़ता। हम इस मुद्दे पर सियासत नहीं कर रहे।”

 

 

Related post

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: साय

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के…

Spread the love00 राजधानी रायपुर के विभिन्न गरबा एवं नवरात्रि महोत्सवों में हुए शामिल, प्रदेशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं 00…
जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता 12 व 13 नवंबर को

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी…

Spread the love00 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा रायपुर। नवा रायपुर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन,…

Spread the loveसरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प रायपुर-लोकतंत्र…