• 08/06/2025

BJP नेत्री ने थाना परिसर और सड़क पर आदिवासी किसान को पीटा, Video वायरल होने पर मचा हड़कंप

BJP नेत्री ने थाना परिसर और सड़क पर आदिवासी किसान को पीटा, Video वायरल होने पर मचा हड़कंप
Spread the love

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेत्री और पूर्व नगर पालिका सदस्य ज्योति महंत का एक आदिवासी किसान बलवंत सिंह कंवर को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है, जहां ज्योति ने किसान को सड़क पर और थाना परिसर में मारपीट की। मामले ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, और स्थानीय लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घटना के कोरबा जिले के ग्राम बरेडिमुड़ा की है, जब किसान बलवंत सिंह कंवर अपने बैल के साथ सड़क से गुजर रहा था। ज्योति महंत का दावा है कि उन्होंने बलवंत से साइड लेने को कहा, लेकिन उसने गाली दी और कहा, “बाप का रोड नहीं है।” वहीं, बलवंत का कहना है कि वह फोन पर किसी से बात कर रहा था और उसने फोन पर गाली दी थी, जिसे ज्योति ने अपने लिए समझ लिया। बलवंत ने बताया कि उसने थोड़ा नशा किया था, और गलतफहमी के बाद ज्योति और उनके साथियों ने उसे सड़क पर और थाने में पीटा। उसने यह भी आरोप लगाया कि थाने में 3-4 हजार रुपये देकर उसे छोड़ा गया, हालांकि पुलिस ने पैसे लेने की बात से इनकार किया है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल वीडियो में ज्योति महंत किसान को पीटते और धमकाते दिख रही हैं। वे कहती हैं, “माफी क्यों मांगा, अगर गाली नहीं दी तो? औरत जात को मजाक बनाकर रख दिया। रोड किसकी है? मरना है तो मर जा, मुझे फर्क नहीं पड़ता।” वीडियो में थाना परिसर में भी मारपीट की घटना नजर आ रही है, जिसने पुलिस की मौजूदगी पर सवाल खड़े किए हैं।

विधायक ने की कार्रवाई की मांग

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कोरबा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर ज्योति महंत पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि थाना परिसर में आदिवासी किसान के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो देखकर वे आहत हैं। एक आदिवासी विधायक होने के नाते उन्हें लगता है कि ज्योति को न शासन का डर है, न प्रशासन का। उन्होंने इस मामले में अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

बांकी मोंगरा थाना प्रभारी तेज कुमार यादव ने बताया कि थाना परिसर में पिटाई की घटना हुई थी, लेकिन दोनों पक्षों ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने पैसे लेने के आरोप को भी खारिज किया।

 

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…