• 09/06/2025

बड़ा खुलासा: सोनम ने ही पति राजा रघुवंशी की कराई हत्या, हायर किए थे किलर, पत्नी सहित 3 गिरफ्तार, इंदौर हनीमून कपल केस में मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा

बड़ा खुलासा: सोनम ने ही पति राजा रघुवंशी की कराई हत्या, हायर किए थे किलर, पत्नी सहित 3 गिरफ्तार, इंदौर हनीमून कपल केस में मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
Spread the love

मेघालय पुलिस ने इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेघालय के डीजीपी आई नोंग्रांग ने बताया कि हत्या के लिए किलर हायर किए गए थे। एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंदौर से पकड़ा। सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टूर गाइड की जानकारी से मिला सुराग

7 जून, 2025 को एक टूर गाइड ने पुलिस को बताया कि राजा और सोनम के साथ मेघालय के सोहरा इलाके में उस दिन तीन अन्य लोग भी थे, जब वे लापता हुए। इस जानकारी ने जांच को नई दिशा दी।

मुख्यमंत्री ने दी जानकारी

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने ट्वीट कर कहा कि मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मध्य प्रदेश के तीन हमलावर शामिल हैं। सोनम ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश में अभियान जारी है।

क्या है पूरा मामला?

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई, 2025 को हुई थी। शादी के बाद हनीमून के लिए यह कपल 20 मई को शिलांग पहुंचा। 23 मई को परिवार से उनकी आखिरी बात हुई, इसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए। कपल की किराए की स्कूटी सोहरारिम इलाके में लावारिस हालत में मिली। 2 जून को वेई सॉडोंग झरने के पास एक खाई में राजा की सड़ी-गली लाश मिली, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। सोनम का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार को अपहरण या तस्करी की आशंका थी। अब सोनम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को उम्मीद है कि हत्याकांड की गुत्थी जल्द सुलझ जाएगी।

 

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…