• 12/06/2025

शारीरिक संबंध बनाने की पति कर रहा था जिद, पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला, 15 दिन पहले हुई थी शादी

शारीरिक संबंध बनाने की पति कर रहा था जिद, पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला, 15 दिन पहले हुई थी शादी
Spread the love

महाराष्ट्र के सांगली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 27 वर्षीय राधिका ने अपने 53 वर्षीय पति अनिल लोखंडे की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह वारदात शादी के महज 15 दिन बाद हुई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

कुपवाड़ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक दीपक भंडवलकर ने बताया कि मंगलवार रात दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। बुधवार तड़के करीब 12:30 बजे, जब अनिल सो रहा था, राधिका ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। राधिका ने इस घटना की जानकारी अपनी चचेरी बहन को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली।

पुलिस ने राधिका को सांगली जिले के कुपवाड़ तहसील स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां दो दिन की पुलिस रिमांड मंजूर हुई। भंडवलकर ने बताया कि मामला संवेदनशील है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अनिल लोखंडे ने 15 दिन पहले राधिका से दूसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी की कैंसर से मृत्यु हो चुकी थी। जांच में सामने आया कि अनिल बार-बार राधिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, जिससे राधिका नाराज थी। इसी गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से हमला कर पति की जान ले ली।

राधिका के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए पूछताछ और सबूत जुटाने में जुटी है।

 

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…