• 12/06/2025

फ्लाइट में कौन-कौन था सवार, सभी यात्रियों की सूची आई सामने.. क्रू-मेंबर्स 242 यात्री थे सवार, 100 के शव बरामद, एयर इंडिया का विमान AI171 अहमदाबाद में क्रैश

फ्लाइट में कौन-कौन था सवार, सभी यात्रियों की सूची आई सामने.. क्रू-मेंबर्स 242 यात्री थे सवार, 100 के शव बरामद, एयर इंडिया का विमान AI171 अहमदाबाद में क्रैश
Spread the love

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून 2025) की दोपहर एक भीषण विमान हादसा हुआ। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, VT-ANB) टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह फ्लाइट अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भर रही थी। विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, और घटनास्थल से उठता काला धुआं और लपटें इसकी भयावहता को दर्शा रही हैं।

हादसा दोपहर 1:38 बजे रनवे 23 से टेकऑफ के दौरान हुआ। चश्मदीदों के अनुसार, विमान हवा में असंतुलित हो गया और एयरपोर्ट की सीमा से बाहर घनी आबादी वाले मेघानीनगर इलाके में जा गिरा। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने ATC को ‘मेडे’ कॉल दी, लेकिन इसके बाद संपर्क टूट गया। क्रैश के बाद विमान में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए सात से अधिक फायर ब्रिगेड यूनिट्स मौके पर पहुंचीं।

एयर इंडिया के अनुसार, विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे। राहत और बचाव कार्य में पुलिस, NDRF, और आपातकालीन टीमें जुटी हैं। गांधीनगर से 90 जवानों की दो NDRF टीमें भी घटनास्थल पर तैनात की गई हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से बात कर स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री पटेल ने घटना पर दुख जताते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। पास के सिविल अस्पताल में सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के फ्लाइट में सवार होने की अफवाह उड़ी, जिसे बाद में गलत बताया गया। एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने हादसे पर गहरा दुख जताया और प्रभावित परिवारों के लिए हेल्पलाइन व इमरजेंसी सेंटर शुरू करने की घोषणा की। DGCA, एयरपोर्ट अथॉरिटी और स्थानीय प्रशासन हादसे की विस्तृत जांच कर रहे हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

 

Related post

CG IPS : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी, नीतू कमल और डी श्रवण केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी में IG पद के लिए इंपैनल

CG IPS : छत्तीसगढ़ कैडर के दो IPS अधिकारियों…

Spread the loveरायपुर :- छत्तीसगढ़ कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 2008 बैच की…
कवर्धा को मिली नई सौगात- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

कवर्धा को मिली नई सौगात- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveरायपुर: कवर्धा शहरवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगर के हृदय स्थल में…
ब्रेकिंग : नंदनवन और जंगल सफारी इतने दिन के लिए हुए बंद, इस वजह से लिया गया फैसला…!!

ब्रेकिंग : नंदनवन और जंगल सफारी इतने दिन के…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और नौतपा भी लग गया है। इसी को देखते…