• 15/06/2025

पुल ढहा: 25-30 लोग नदी में बहे, 5 के शव बरामद; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुल ढहा: 25-30 लोग नदी में बहे, 5 के शव बरामद; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Spread the love

महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल क्षेत्र में रविवार दोपहर इंद्रायणी नदी पर बना कुंडमाला पुल का आधा हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में करीब 25 से 30 लोगों के नदी में बहने की आशंका है। रेस्क्यू में लगी टीम ने 5 शव बाहर निकाला है। घटना दोपहर करीब 3:40 बजे की है, जब रविवार की छुट्टी के कारण पुल पर भारी भीड़ थी।

पर्यटकों की भीड़ के बीच हादसा

रविवार होने के कारण कुंडमाला क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे। कई लोग पुल पर खड़े होकर तस्वीरें खींच रहे थे। पुल के ढहने से कुछ लोग नीचे पत्थरों पर गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं, जबकि कई अन्य तेज धारा में बह गए। आसपास के मंदिर में दर्शन के लिए आए परिवारों और बच्चों की भी भारी भीड़ थी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, 20-25 लोग नदी में डूबे हैं, और घटनास्थल पर करीब 200 पर्यटक मौजूद थे।

रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी

हादसे की सूचना मिलते ही तलेगांव दाभाड़े पुलिस और एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से शुरू किया गया है, और 20-22 एंबुलेंस घटनास्थल पर तैनात हैं। शाम का समय होने के कारण अंधेरा होने से पहले बचाव कार्य को तेज करने की कोशिश की जा रही है। जिला प्रशासन ने नदी के बहाव की दिशा में बसे गांवों में भी बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

पहले भी थी पुल की खराब हालत की शिकायत

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की जर्जर हालत को लेकर पहले भी प्रशासन से शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुल पर जंग लगा था, और हाल के दिनों में पुणे में लगातार बारिश के कारण नदी का बहाव भी तेज था। इसके बावजूद, सावधानी के लिए लगातार अनाउंसमेंट किए जा रहे थे।

प्रशासन का एक्शन और भीड़ प्रबंधन

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए घटनास्थल से सभी पर्यटकों को हटा दिया गया है। जिला प्रशासन की टीमें और स्थानीय पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। हादसे की जांच और प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन ने तत्काल कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

 

Related post

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को…

Spread the love00 नक्सल मामलों में निरुद्ध लोगों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए शासन प्रतिबद्ध – शर्मा 00 जनहानि…
कबीरधाम को मिली शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

कबीरधाम को मिली शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, उप…

Spread the loveमेडिकल कॉलेज खुलना जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एनएमसी ने 50…
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा, नियमित सहायता राशि से…