• 18/06/2025

रायपुर में इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक, आधे घंटे तक फंसे रहे यात्री; पूर्व CM भी थे सवार

रायपुर में इंडिगो फ्लाइट का गेट लॉक, आधे घंटे तक फंसे रहे यात्री; पूर्व CM भी थे सवार
Spread the love

मंगलवार को दिल्ली से रायपुर पहुंची इंडिगो की एक फ्लाइट में बड़ा टेक्निकल फॉल्ट देखने को मिला। रायपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 2:25 बजे लैंडिंग के बाद विमान का दरवाजा लॉक हो गया, जिसके कारण यात्री करीब 40 मिनट तक अंदर फंसे रहे।

फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित सैकड़ों यात्री सवार थे। दरवाजा न खुलने से यात्रियों में घबराहट फैल गई और उन्होंने क्रू मेंबर्स से जल्द से जल्द गेट खोलने की मांग की। बार-बार कोशिशों के बावजूद अंदर से दरवाजा नहीं खुल सका।

तकनीकी टीम ने बाहर से खोला गेट

लगभग आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद एयरपोर्ट की तकनीकी टीम ने बाहर से विमान का दरवाजा खोला। गेट खुलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। महापौर मीनल चौबे ने कहा, “तकनीकी खराबी के कारण दरवाजा 30 मिनट तक बंद रहा, जिससे यात्री परेशान हो गए। अंततः बाहर से गेट खोलकर सभी को सुरक्षित निकाला गया।”

इंडिगो का कोई बयान नहीं

इस घटना पर इंडिगो एयरलाइंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यात्रियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के कारण यह मामला चर्चा में है, और विमानन सुरक्षा व प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं।

 

 

Related post

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

Spread the loveरायपुर: राज्यपाल  रमेन डेका से लोकभवन में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य…
स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम…

Spread the loveरायपुर:  स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई गति देने की दिशा…
संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो…

Spread the loveसंत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय संत रविदास…