• 22/06/2025

Rape: CG में 9 साल की बच्ची का घर से अपहरण कर दुष्कर्म, 1 महीने पहले बड़ी बहन के साथ भी रेप

Rape: CG में 9 साल की बच्ची का घर से अपहरण कर दुष्कर्म, 1 महीने पहले बड़ी बहन के साथ भी रेप
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 9 साल की बच्ची को आधी रात को उसके घर से अगवा कर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची अगले दिन जंगल में घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आधी रात को अपहरण, जंगल में मिली बच्ची

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। 21 जून 2025 की रात की 9 साल की बच्ची को आरोपी दशरथ सिदार (19 वर्ष, पोड़ीबहार निवासी) ने घर से अगवा किया। परिजनों को सुबह बच्ची के गायब होने का पता चला। परिवार ने तुरंत खोजबीन शुरू की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तब परिजनों ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस की टीमें बच्ची की तलाश में जुट गईं। पुलिस ने बच्ची को दादर जंगल से सुरक्षित बरामद किया। मेडिकल जांच में बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान पाए गए गए।

आरोपी ने कबूला अपराध

पुलिस ने बच्ची से पूछताछ के आधार पर आरोपी दशरथ सिदार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल ले जाने और दुष्कर्म का अपराध कबूल किया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एक महीने पहले बड़ी बहन बनी थी शिकार

पीड़ित परिवार के लिए यह दूसरी त्रासदी है। जानकारी के अनुसार, बच्ची की मां मजदूरी कर अपनी दो बेटियों का पालन-पोषण करती है। एक महीने पहले मां की बड़ी बेटी के साथ भी रेप की घटना हुई थी, जिसके आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब छोटी बेटी के साथ हुई इस वारदात ने परिवार को और गहरे सदमे में डाल दिया है।

Related post

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, देखें आदेश…!!

Police Transfer : पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन अधिकारियों…

Spread the loveगरियाबंद। गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग में नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों…
हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताः मंत्री राजेश अग्रवाल

हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार…

Spread the loveरायपुर : सरगुजा दौरे के दौरान नगर पंचायत लखनपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना…
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती, 6 जिलों में 44 मुख्य सड़क कार्यों के लिए 1,093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति….

सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी ऐतिहासिक मजबूती,…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा संभाग के विकास और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम…