• 28/06/2025

छत्तीसगढ़ की युवती को 1 लाख में UP में बेचा, नौकरी का झांसा.. जबरन शादी और रेप, 7 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की युवती को 1 लाख में UP में बेचा, नौकरी का झांसा.. जबरन शादी और रेप, 7 गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की एक 20 वर्षीय युवती को नौकरी दिलाने के बहाने उत्तर प्रदेश के कानपुर में बेच दिया गया। 8 जून 2025 को तीन लोगों ने युवती को 1 लाख रुपये में बेचा और 12 जून को उसकी जबरन शादी एक युवक से कराई गई। पीड़िता के साथ कई बार रेप किया गया, और भागने की कोशिश पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मणिपुर पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

मामला तब सामने आया जब 21 जून 2025 को पीड़िता की बहन ने अंबिकापुर के मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता 6 महीने पहले काम की तलाश में अंबिकापुर आई थी और एक होटल में नौकरी कर रही थी। उसने किराए पर कमरा भी लिया था। 19 जून को एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें उसे 1 लाख रुपये देकर उसकी बहन को ले जाने की बात कही गई। इस पर पीड़िता की बहन ने उससे संपर्क किया, तो युवती ने बताया कि अंबिकापुर के चठिरमा निवासी काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हीना और सास रामेश्वरी सोनवानी ने उसे 40 हजार रुपये में बेच दिया।

नौकरी का झांसा, शादी का जाल

युवती को अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने के बहाने अंबिकापुर से उत्तर प्रदेश ले जाया गया। वहां पहुंचकर उसका मोबाइल छीना गया और मारपीट की गई। जबरन उसकी शादी सुमित राठौर नाम के युवक से कराई गई। पीड़िता ने शादी से इनकार किया, लेकिन उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शादी के बाद सुमित राठौर ने कई बार उसके साथ रेप किया। भागने की कोशिश पर सुमित और उसके पिता राकेश राठौर ने उसकी पिटाई की।

दलालों का जाल

पुलिस जांच में पता चला कि काबिल अंसारी की दो साल पहले भिंड, मध्यप्रदेश निवासी सुरेंदर कुशवाहा से मुलाकात हुई थी। सुरेंदर ने झारखंड के गढ़वा में लड़की बेचने की डील तय की। इसके बाद अंसारी ने पीड़िता को औरया ले जाकर सुमित राठौर से शादी कराई। इसके लिए सुरेंदर ने 40 हजार रुपये दिए, जबकि बाकी 60 हजार रुपये चार अन्य लोगों ने बांट लिए।

युवती बरामद, 7 गिरफ्तार

मणिपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि पीड़िता की बहन की शिकायत पर काबिल अंसारी, हीना और रामेश्वरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने युवती को उत्तर प्रदेश से बरामद किया।

मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों—काबिल अंसारी (31), हीना (29), रामेश्वरी सोनवानी (51), सुरेंदर कुशवाहा (26), सकील खान (38), सुमित राठौर (26), और राकेश राठौर (52)—को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ धारा 137(2), 140(3), 142, 144(2), 64(2)(ड), 69 BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

Related post

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित…

Spread the loveजशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’…

UCC Debate: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में व्यापक परिचर्चा आयोजित की गई।…