• 28/06/2025

बीजापुर में 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, CM साय बोले- बंदूक की राह नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प

बीजापुर में 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, CM साय बोले- बंदूक की राह नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प
Spread the love

बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही व्यापक मुहिम को आज एक बड़ी सफलता मिली। जिले में सक्रिय 23 लाख रुपए के इनामी 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से दस पर ₹1 लाख से ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि यह महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” और “नियद नेल्ला नार योजना” की प्रभावशीलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसके माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास का वातावरण और बदलाव की सकारात्मक लहर सृजित हो रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अब नक्सली भी यह समझने लगे हैं कि बंदूक की राह नहीं, बल्कि विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प है। सरकार इन सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, कौशल उन्नयन एवं पुनरुत्थान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकें।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लक्ष्य को सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार पूर्णतः संकल्पबद्ध है।

Related post

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा के साथ की थी ये हरकत, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा…

Spread the loveमहासमुंद।  शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाले शिक्षक को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक में होता था रकम का बंटवारा, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक…

Spread the loveअयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे…
बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी क्राफ्ट बीयर, राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने की दी मंजूरी…

बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश (क्राफ्ट) बीयर…