• 30/06/2025

बड़ा हादसा: केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल

बड़ा हादसा: केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 मजदूरों की मौत, 20 से ज्यादा घायल
Spread the love

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमैलारम औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सोमवार सुबह एक रिएक्टर में भीषण विस्फोट हुआ, जिसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी और कुछ मजदूर 100 मीटर दूर तक उछल गए। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई, और मजदूर अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागते दिखे। आग की लपटें और धुआं इतना घना था कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बचाव और खोजी दलों ने फंसे हुए मजदूरों को निकालने के लिए व्यापक अभियान चलाया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच में रिएक्टर में तकनीकी खराबी या रासायनिक रिसाव को विस्फोट का कारण माना जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तेलंगाना अग्निशमन विभाग और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related post

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई…

Spread the loveToday Shubh Muhurat 27 May 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या कोई…
Aaj ka Rashifal 27 May 2026: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल

Aaj ka Rashifal 27 May 2026: मेष से लेकर…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 27 May 2026 : आज 27 मई के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश…
तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन प्रारंभ

Spread the loveरायपुर- बिलासपुर। दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल संपर्क को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या…