• 30/06/2025

Big Breaking: BJP को बड़ा झटका, तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, ये है वजह

Big Breaking: BJP को बड़ा झटका, तेलंगाना विधायक टी राजा सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, ये है वजह
Spread the love

टाइगर राजा के नाम से मशहूर फायर ब्रांड नेता और तेलंगाना के गोशामहल से बीजेपी विधायक टी राजा सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफा दे दिया है। अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चित राजा सिंह ने राज्य में नेतृत्व विवाद के बीच यह बड़ा कदम उठाया है।

सोमवार को राजा सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने इस्तीफे की कॉपी साझा करते हुए लिखा, “बहुतों की चुप्पी को सहमति नहीं समझना चाहिए। मैं सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन अनगिनत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं के लिए बोल रहा हूं, जिनकी हममें पूरी आस्था थी और वे हमारे साथ खड़े थे और जो आज निराश महसूस कर रहे हैं। जय श्री राम।”

हाल ही में राजा सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर बीजेपी नेतृत्व से खुद को तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग की थी। उन्होंने दावा किया था कि पार्टी के कई कार्यकर्ता उन्हें इस पद पर देखना चाहते हैं। राजा सिंह ने कहा था कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाती है, तो वे पार्टी के भीतर एक समर्पित गोरक्षा विंग की स्थापना करेंगे और गोरक्षा के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए ढाल बनकर खड़े होंगे। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने और पार्टी को एक हिंदुत्व संगठन के रूप में स्थापित करने का संकल्प जताया था।

हालांकि, पार्टी हाईकमान से उनकी मांग को लेकर कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद राजा सिंह ने इस्तीफा देने का फैसला किया। उनके इस कदम ने तेलंगाना बीजेपी में हलचल मचा दी है और कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष की चर्चा तेज हो गई है।

राजा सिंह का इस्तीफा बीजेपी के लिए तेलंगाना में एक बड़े राजनीतिक संकट का संकेत दे सकता है, खासकर तब जब पार्टी राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है। इस घटनाक्रम पर पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related post

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को…

Spread the love00 नक्सल मामलों में निरुद्ध लोगों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए शासन प्रतिबद्ध – शर्मा 00 जनहानि…
कबीरधाम को मिली शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

कबीरधाम को मिली शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, उप…

Spread the loveमेडिकल कॉलेज खुलना जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एनएमसी ने 50…
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा, नियमित सहायता राशि से…