• 15/07/2025

छत्तीसगढ़ में ED और IT की बड़ी कार्रवाई, जानें कहां-कहां चल रही कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में ED और IT की बड़ी कार्रवाई, जानें कहां-कहां चल रही कार्रवाई
Spread the love

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने दुर्ग जिले के दीपक नगर स्थित सागर होटल के मालिक और प्रमुख कारोबारी विजय अग्रवाल के बंगले पर छापा मारा। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग, बेनामी संपत्ति और आर्थिक लेन-देन से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है।

सुबह 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई

आज सुबह 6 बजे ईडी अधिकारियों की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर विजय अग्रवाल के बंगले पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए CRPF के जवान भी मौजूद थे। ईडी अधिकारी बंगले के अंदर दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति, आर्थिक लेन-देन या किसी पुराने आर्थिक अपराध से जुड़ी हो सकती है, हालांकि ईडी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

चिरमिरी में IT की कार्रवाई जारी

वहीं, चिरमिरी में आयकर विभाग (IT) की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है, जबकि मनेंद्रगढ़ में कार्रवाई समाप्त हो चुकी है। यह कार्रवाई SECL कर्मचारियों के फर्जी दस्तावेजों के जरिए आयकर रिफंड दिलवाने के मामले में शुरू हुई थी। 14 जुलाई को शुरू हुई इस रेड में कर सलाहकार मनीष उर्फ महेंद्र गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आयकर विभाग के अधिकारी आज भी चिरमिरी में मौजूद हैं।

कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हलचल

विजय अग्रवाल के बंगले पर ईडी की ताजा कार्रवाई से दुर्ग-भिलाई के कारोबारी जगत और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। अग्रवाल को क्षेत्र का जाना-माना कारोबारी माना जाता है, और इस कार्रवाई के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, कार्रवाई का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

हाल की ED कार्रवाइयां

पिछले हफ्ते भी ईडी ने छत्तीसगढ़ में कई बड़ी कार्रवाइयां की थीं:

5 जुलाई : रायपुर में सोना तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई के तहत ईडी ने दो संदिग्धों, सचिन केदार और पुरुषोत्तम कावले की 3.76 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की थी।
4 जुलाई : भिलाई के कारोबारी सौरभ आहूजा के बड़े भाई को पूछताछ के लिए रायपुर ईडी कार्यालय बुलाया गया था। ईडी को शक है कि सौरभ आहूजा ने जयपुर में शादी समारोह की आड़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के लिए लोगों को बुलाया था। फिलहाल ईडी सौरभ की तलाश में जुटी है।

Related post

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 8 नाबालिग चकमा देकर फरार

ब्रेकिंग: बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक,…

Spread the loveमहासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंडा बाजार बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिगों के फरार…
नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता है : राजस्व मंत्री वर्मा

नशा दीमक की तरह जीवन को खोखला कर देता…

Spread the loveo ​नशामुक्त युवा ही बनाएंगे ‘विकसित भारत’ o बलौदाबाजार में ‘नशामुक्त युवा संकल्प अभियान’ का आगाज o राजस्व मंत्री…
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त…

Spread the love आज आपका दिन मंगलमय हो! Today Shubh Muhurat 03 August 2026: क्या आप आज कोई नया काम शुरू…