• 23/07/2025

मुझे संतुष्ट नहीं कर पाता था.. इसलिए मार दिया; पति की हत्या का खौफनाक कबूलनामा

मुझे संतुष्ट नहीं कर पाता था.. इसलिए मार दिया; पति की हत्या का खौफनाक कबूलनामा
Spread the love

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में 29 वर्षीय फरजाना खान को अपने 32 वर्षीय पति मोहम्मद शाहिद उर्फ इरफान की हत्या के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, फरजाना ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोन की सर्च हिस्ट्री ने उसके इरादों को बेनकाब कर दिया।

घटना रविवार शाम की है, जब संजय गांधी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि शाहिद को मृत अवस्था में लाया गया है। शाहिद के भाई ने पुलिस को बताया कि फरजाना ने दावा किया था कि शाहिद ने कर्ज के तनाव में आत्महत्या कर ली। हालांकि, शाहिद के शरीर पर तीन गंभीर घाव देखकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया, “पत्नी ने कहा कि शाहिद ने सट्टेबाजी के कर्ज के कारण खुद को चाकू मार लिया, लेकिन सोमवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि घाव आत्महत्या के नहीं, बल्कि हत्या के हैं।”

जांच के दौरान पुलिस ने फरजाना के फोन की सर्च हिस्ट्री खंगाली, जिसमें ‘नींद की गोलियां (सल्फास) खिलाकर किसी को मारने के तरीके’ और ‘चैट हिस्ट्री डिलीट करने’ जैसे सर्च मिले। पूछताछ में फरजाना टूट गई और उसने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह शाहिद से शादीशुदा जिंदगी में खुश नहीं थी।

उसने शारीरिक असंतुष्टि, शाहिद की ऑनलाइन सट्टेबाजी की आदत और कर्ज को हत्या की वजह बताया। साथ ही, उसने खुलासा किया कि वह बरेली में रहने वाले शाहिद के चचेरे भाई के साथ अफेयर में थी।

पुलिस के मुताबिक, फरजाना और शाहिद दोनों मूल रूप से बरेली, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। फरजाना को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related post

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को मिली नई उड़ान

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों…

Spread the loveरायपुर: राज्य  सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के साथ उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना…
केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र व राज्य सरकार देश व प्रदेश के सर्वांगीण…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाले केंद्र  सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार देश…
कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- मंत्री राजेश अग्रवाल

कलाकारों को मंच और सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता-…

Spread the loveरायपुर: संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी रायपुर के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन ‘पावस प्रसंग 2026’ का अंतिम…