• 27/07/2025

Ti की मौत: करंट की चपेट में आने से TI की मौत, सदमे में परिवार

Ti की मौत: करंट की चपेट में आने से TI की मौत, सदमे में परिवार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में करंट की चपेट में आने से एक थाना प्रभारी की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया। घटना सीतापुर के ग्राम सुर बखरीपारा का है।

जानकारी के अनुसार, रामसाय पैंकरा छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे वे घर का सीपेज ठीक कराने के दौरान जरूरी सामान लेने अपने पुराने घर गए थे। पुराना घर होने के कारण वहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इसी दौरान वे वहां लटक रहे करंट प्रवाहित खुले बिजली तार की चपेट में आ गए। काफी समय तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी उन्हें ढूंढते हुए पुराने घर पहुंची।

वहां पहुंचकर पत्नी ने देखा कि रामसाय का हाथ बिजली के तार से चिपका हुआ है और वे जमीन पर गिरे पड़े हैं। आनन-फानन में उन्होंने झाड़ू की मदद से तार को अलग किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। करंट की चपेट में आने से रामसाय की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और परिजनों के बीच रामसाय की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की चर्चा हो रही है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…