• 30/07/2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में CRPF जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में CRPF जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने बुधवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान का नाम पप्पू यादव है, जो की 22वीं बटालियन में तैनात है। यह घटना मिंगाचल कैंप में सुबह करीब 5 बजे हुई। जवान बिहार के भोजपुर जिले का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, पप्पू यादव ने अपनी AK-47 राइफल से गले पर गोली चलाई, जो सिर को चीरते हुए निकली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें पप्पू खून से लथपथ हालत में मिला। उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छुट्टी से लौटने के बाद की घटना

जानकारी के मुताबिक, पप्पू यादव एक दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। अभी तक आत्महत्या का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल

यह घटना इस साल CRPF जवानों द्वारा आत्महत्या की 14वीं घटना है, जो बल में मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी बीजापुर के भैरमगढ़ में CRPF के हेड कॉन्स्टेबल पवन कुमार ने अपनी सर्विस राइफल से आत्महत्या की थी।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…