• 15/08/2025

ASI पर जानलेवा हमला: डिप्टी CM के दौरे को लेकर लगी थी ड्यूटी, लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार, एम्स में भर्ती

ASI पर जानलेवा हमला: डिप्टी CM के दौरे को लेकर लगी थी ड्यूटी, लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार, एम्स में भर्ती
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गुरुवार रात एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) पर ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला हुआ। महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी ट्रक चालक महेश बागड़े ने एएसआई सुशील पांडेय पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 10:30 बजे कुम्हारी हाईवे ढाबा के पास हुई, जब गृहमंत्री विजय शर्मा का काफिला दुर्ग की ओर रवाना होने वाला था।

क्या है पूरा मामला?

गृहमंत्री विजय शर्मा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने दुर्ग जा रहे थे। उनके काफिले की सुरक्षा व्यवस्था के तहत ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी विभिन्न स्थानों पर लगाई गई थी। इसी क्रम में एएसआई सुशील पांडेय सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई कर रहे थे। जब उन्होंने ट्रक चालक महेश बागड़े से वाहन हटाने को कहा। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद ड्राइवर ने लोहे की रॉड से एएसआई के सिर पर हमला कर दिया।

इलाज और स्थिति

घायल एएसआई को तत्काल अन्य पुलिसकर्मियों ने बचाया और कुम्हारी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स रायपुर रेफर किया गया, जहां उनके सिर पर आठ टांके लगाए गए। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक एएसपी ऋचा मिश्रा, शहर एएसपी सुखनंदन राठौर, डीएसपी हेमप्रकाश नायक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कुम्हारी थाना ट्रैफिक के आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की शिकायत पर आरोपी महेश बागड़े के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 109, 121(2), 132, 221, 224 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related post

CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 का संशोधित फाइनल मॉडल आंसर जारी, 341 पदों पर होगी भर्ती

CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: सूबेदार, उप निरीक्षक…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने गृह (पुलिस) विभाग अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024…
ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर: कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर चौरा में आयोजित पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा द्वारा…
Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव होगा मानसून, कई…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. पूरे प्रदेश में आज से बारिश और मेघगर्जन की…