• 16/08/2025

भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस-8 में विस्फोट, आग की लपटें कई किलोमीटर तक दिखीं

भिलाई स्टील प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस-8 में विस्फोट, आग की लपटें कई किलोमीटर तक दिखीं
Spread the love

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में शुक्रवार रात ब्लास्ट फर्नेस-8 के डस्ट क्रिएटर में विस्फोट के बाद धमन भट्टी में भीषण आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी, साथ ही आग की लपटें कई किलोमीटर तक दिखाई दीं। आग ने प्लांट के स्टोर और आसपास के क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र की चार से पांच फायर ब्रिगेड टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्लांट को आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

भिलाई स्टील प्लांट में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 2014 और 2018 में गैस पाइपलाइन लीक और ब्लास्ट की घटनाओं में कई कर्मचारियों की जान जा चुकी है। कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद प्रबंधन सुरक्षा उपकरणों और तकनीकी निगरानी के प्रति गंभीर नहीं है।

कर्मचारियों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय लोग और कर्मचारी संगठनों ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि ब्लास्ट फर्नेस जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में उच्च स्तरीय सुरक्षा उपाय और नियमित जांच अनिवार्य है। वहीं, प्लांट प्रबंधन ने दावा किया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कर्मचारियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।

प्रबंधन ने आग की घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है, और कर्मचारी संगठन इस मामले में कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Related post

नौकरी का सुनहरा मौका: CG में 5 अगस्त को रोजगार मेला, 5 बड़ी कंपनियां करेंगी 137 पदों पर भर्ती…

नौकरी का सुनहरा मौका: CG में 5 अगस्त को…

Spread the loveरायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर…
BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना

BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को,…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 5 अगस्त 2026 को आयोजित होगी।…
CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 का संशोधित फाइनल मॉडल आंसर जारी, 341 पदों पर होगी भर्ती

CGPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर: सूबेदार, उप निरीक्षक…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने गृह (पुलिस) विभाग अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024…