• 25/08/2025

मां ने डांटा तो प्रेमानंद महाराज से मिलने लखनऊ से वृंदावन साइकिल से पहुंच गया 7वीं का छात्र, जानें फिर क्या हुआ?

मां ने डांटा तो प्रेमानंद महाराज से मिलने लखनऊ से वृंदावन साइकिल से पहुंच गया 7वीं का छात्र, जानें फिर क्या हुआ?
Spread the love

राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां मां की डांट से नाराज सातवीं कक्षा का एक छात्र घर से साइकिल लेकर निकल पड़ा और मथुरा के वृंदावन जा पहुंचा। यह घटना 20 अगस्त, 2025 की है। तीन दिन बाद पुलिस ने छात्र को वृंदावन के एक आश्रम से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

क्या था मामला?

जानकारी के अनुसार, बुद्धेश्वर इलाके का रहने वाला छात्र अपनी मां से किताब खरीदने के लिए 100 रुपये मांग रहा था। मां ने पढ़ाई में लापरवाही का हवाला देकर पैसे देने से इनकार कर दिया और कहा कि पिता के आने पर पैसे मिलेंगे। इससे नाराज होकर छात्र ने दोपहर करीब 3:15 बजे अपनी रेंजर साइकिल उठाई और घर से निकल गया।

परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

देर शाम तक जब छात्र घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर रात 8 बजे पारा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में छात्र साइकिल पर जाता हुआ दिखाई दिया। जांच में यह भी पता चला कि उसने अपनी मां के फोन पर मथुरा की दूरी गूगल पर सर्च की थी।

साइकिल और ट्रक से तय किया सफर

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि छात्र आगरा एक्सप्रेसवे पर काकोरी के रेवरी टोल प्लाजा से गुजरा। इसके बाद उसने बांगरमऊ कट से एक ट्रक पकड़ा और आगरा पहुंचा। वहां से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते साइकिल से वृंदावन जा पहुंचा।

प्रेमानंद महाराज से मिलने की थी ख्वाहिश

पुलिस को पूछताछ में छात्र ने बताया कि वह प्रेमानंद महाराज का भक्त है और उनसे मिलने की इच्छा के चलते घर से निकला था। शनिवार (23 अगस्त, 2025) को पुलिस ने उसे वृंदावन के एक आश्रम से सुरक्षित बरामद किया और परिजनों के हवाले कर दिया।

पुलिस की तत्परता से मिली सफलता

डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर छात्र का सुराग लगाया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और समन्वय से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

Related post

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन की खेती अपनाने पर सरकार देगी 15 हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन

एल-नीनो के असर से कम बारिश की आशंका, दलहन-तिलहन…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में इस वर्ष एल-नीनो के प्रभाव के कारण सामान्य से कम वर्षा की संभावना को देखते हुए…
CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी

CG : हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल , रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के पुनर्गणना…
मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से आत्मनिर्भर भारत की नई इबारत — बृजमोहन अग्रवाल

मोदी के 12 वर्ष: सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण…

Spread the loveरायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय की एक…