• 21/09/2025

शाम 5 बजे PM मोदी देश को करेंगे संबोधित, देंगे कोई तोहफा या फिर… सोशल मीडिया में अटकलें तेज

शाम 5 बजे PM मोदी देश को करेंगे संबोधित, देंगे कोई तोहफा या फिर… सोशल मीडिया में अटकलें तेज
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का संबोधन किस विषय पर होगा अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सरकारी योजनाओं औऱ आर्थिक फैसलों को लेकर प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री का संबोधन हो सकता है।

जीएसटी काउंसिल की हालिया सिफारिशों के बाद 22 सितंबर से लागू हो रही नई दरों को लेकर अटकलें तेज हैं, क्योंकि यह दिवाली से पहले आम आदमी के लिए बड़ा तोहफा साबित हो सकती हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स सक्रिय हैं। कुछ का मानना है कि पीएम जीएसटी सुधारों पर विस्तार से बात करेंगे, तो कुछ अमेरिका के साथ तनावपूर्ण व्यापार संबंधों पर अपडेट की उम्मीद कर रहे हैं। हाल ही में गुजरात के भावनगर में पीएम ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर देते हुए कहा था कि “देश का सबसे बड़ा दुश्मन दूसरे देशों पर निर्भरता है”। इस संदेश को जोड़ते हुए कई यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि संबोधन में आयात निर्भरता कम करने पर फोकस हो सकता है।

Related post

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही है जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं: राष्ट्रपति

नशीले पदार्थों का प्रचार न करे कलाकार, स्टार वही…

Spread the love-72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया -अनंत नाग को दादासाहेब…
मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश का सबसे अनुकूल राज्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश आधुनिक तकनीक और निवेश के लिए देश…

Spread the love मप्र के मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (टीएमजेड) ग्वालियर में निवेश के लिए निवेशकों से किया संवाद…
पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, केंद्रीय औषधि नियामक ने दी सलाह

पेनकिलर, एंटीबायोटिक दवाओं के बेहिसाब इस्तेमाल करने वालों के…

Spread the loveकेंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने आम जनता, स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों, दवा विक्रेताओं, खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों…