• 25/09/2025

Breaking: छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बने विकास शील, 30 सितंबर को संभालेंगे पदभार

Breaking: छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव बने विकास शील, 30 सितंबर को संभालेंगे पदभार
Spread the love

छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकास शील को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे 30 सितंबर 2025 को पदभार ग्रहण करेंगे और प्रदेश के 13वें मुख्य सचिव होंगे। इस नियुक्ति में चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों- रेणु गोनेला पिल्ले, सुब्रत साहू, अमित अग्रवाल और मनोज कुमार पिंगुआ को सुपरसीड किया गया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

30 सितंबर को होगा पदभार हस्तांतरण

वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसी दिन शाम को वे औपचारिक रूप से विकास शील को पदभार सौंपेंगे। परंपरा के अनुसार, पदभार ग्रहण के दिन कोई बड़ी बैठक आयोजित नहीं होगी, केवल मुख्यमंत्री से मुलाकात होगी। अगले दिन मंत्रालय में अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक होगी।

पौने चार साल का होगा कार्यकाल

विकास शील का जन्म जून 1969 में हुआ था। वे जून 2029 में 60 वर्ष की आयु पूरी करेंगे। इस हिसाब से उनका कार्यकाल करीब पौने चार साल का होगा। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में तीसरा सबसे लंबा कार्यकाल होगा। सबसे लंबा कार्यकाल अमिताभ जैन का रहा है, जिन्होंने चार साल 10 महीने तक यह जिम्मेदारी संभाली। उनके बाद विवेक ढांड ने तीन साल 11 महीने तक मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया।

प्रशासनिक स्थायित्व की उम्मीद

विकास शील की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके लंबे कार्यकाल के कारण शासन की योजनाओं और नीतियों को निरंतरता और स्थायित्व मिलने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़, जो 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर बना, अब तक 12 मुख्य सचिवों का नेतृत्व देख चुका है। विकास शील के नेतृत्व में प्रशासनिक सुधारों और नीतिगत स्थिरता पर विशेष ध्यान दिए जाने की संभावना है।

Related post

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड में लाखों की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

CG – नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बस स्टैंड…

Spread the loveरायपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से दो हेरोइन तस्करों को…
किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने तहसीलदार और पुलिस पर लगाए ये आरोप

किसान ने खाया जहर, इस वजह से उठाया खौफनाक…

Spread the loveरायगढ़। जिले से किसान द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां केलो परियोजना के तहत खेत…
कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क बनेगी

कोनी-मोपका बायपास के लिए निविदा को मंजूरी, 13.4 किमी…

Spread the loveरायपुर। राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा…