• 30/08/2022

CGST की कार्रवाई : आधा दर्जन फर्जी फर्म बनाकर करते थे फर्जी बिलिंग, 5.92 करोड़ का नकली आईटीसी किया पारित, दो गिरफ्तार

CGST की कार्रवाई : आधा दर्जन फर्जी फर्म बनाकर करते थे फर्जी बिलिंग, 5.92 करोड़ का नकली आईटीसी किया पारित, दो गिरफ्तार
Spread the love

सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर लगभग आधा दर्जन फर्जी फर्म बनाई गई थी। इन फर्जी फर्मों से बगैर माल़ सप्लाई किए, फर्जी बिल बनाकर और नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट पारित किया करते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम मनोज कुमार वलेचा और स्पर्श सोनी है। आरोपियों ने राजधानी रायपुर में मैसर्स राधे कंस्ट्रक्शन मैसर्स अयाज खान मेसर्स मंटू काजी मैसर्स दिशा ट्रेडर्स और मैं सर मुकेश ट्रेडर्स बनाया था। इन फर्मों की सीजीसीटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधिकारियों ने जांच की। कागजों में बनी इन फर्जी फर्मों के जरिए आरोपियों ने बिना किसी माल और सेवाओं के आपूर्ति के 5.92 करोड़ के नकली आईटीसी को पारित किया।

मामले में दोनों आरोपियों द्वारा किया गया अपराध सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धारा 132 (1) (L) (I) के तहत दंडनीय है। दोनों आरोपियों को सीजीएसटी 2017 अधिनियम की धारा 69 (1) के प्रावधानों के तहत मंगलवार को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड मंजूर किया।

आपको बता दें सीजीएसटी रायपुर ने कर चोरी करने वालों के खिलाफ और विशेष रूप से फर्जी बिलिंग के कारोबार में लिप्त करदाताओं के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की है। इन गिरफ्तारियों के साथ, जीएसटी लागू होने के बाद से सीजीएसटी आयुक्तालय रायपुर द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।

Related post

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 21 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, 21 अगस्त…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में…
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को दिखाई हरी झंडी

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वाहन को…

Spread the loveरायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी रायगढ़ प्रवास के दौरान आज सुबह अपने निवास कार्यालय…
अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री…

Spread the loveरायपुर:  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम अमलीडीह से कामनबोड़ तक…