• 01/10/2025

बिरनपुर हिंसा में क्या था कोई पॉलिटिकल कनेक्शन? CBI ने दाखिल की चार्जशीट, 18 को बनाया आरोपी

बिरनपुर हिंसा में क्या था कोई पॉलिटिकल कनेक्शन? CBI ने दाखिल की चार्जशीट, 18 को बनाया आरोपी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा कांड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब इस मामले ट्रायल शुरू होने जा रहा है। रायपुर की स्पेशल कोर्ट में 8, 9 और 10 अक्टूबर 2025 को गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। सीबीआई ने मामले में मृतक भुनेश्वर साहू के पिता और BJP विधायक ईश्वर साहू सहित 23 लोगों को गवाह बनाया है। हालांकि मृतक के पिता और बीजेपी विधायक ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था उनका चार्जशीट में कहीं भी जिक्र नहीं है।

CBI चार्जशीट में क्या?

CBI की चार्जशीट के मुताबिक, 8 अप्रैल 2023 को बेमेतरा जिले के ग्राम बिरनपुर (थाना साजा) में बच्चों के बीच साइकिल टकराने का मामूली विवाद हिंसक रूप ले लिया। स्कूल से लौटते समय चंचल साहू और सलीम खान के बीच हुए झगड़े में मारपीट और बोतल फेंकने की घटना हुई, जिसमें कुलेश्वर साहू घायल हो गया। दोपहर में गांव में पंचायत बुलाई गई, लेकिन इस दौरान मुस्लिम समुदाय की भीड़ ने ईंट-पत्थर और हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में भुनेश्वर साहू को पकड़कर मस्जिद की ओर घसीटा गया और बेरहमी से पीटकर उनकी हत्या कर दी गई।

घटना को रोकने पहुंचे उपनिरीक्षक बीनूराम ठाकुर और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी पथराव हुआ, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शुरुआती जांच में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। CBI ने बाद में 6 और आरोपियों को शामिल किया, जिससे कुल 18 आरोपी इस केस में हैं। नए आरोपियों पर पुलिस पर पथराव का आरोप है।

धारा 144 और दोबारा हिंसा

हिंसा के बाद बिरनपुर में धारा 144 लागू कर दी गई। भुनेश्वर साहू की मौत के दो दिन बाद, 10 अप्रैल 2023 को शक्तिघाट इलाके में पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली। इस घटना ने गांव में दोबारा हिंसा भड़का दी। कोरवाय खार में हुई इस दोहरी हत्या के मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने जांच में आरोपियों की संख्या बढ़ने का दावा भी किया।

इन लोगों पर हत्या का आरोप

इस केस में पुलिस ने 12 लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। जिनमें नवाब खान, जलिल खान, बसीर खान, मुख़्तार मोहम्मद, सफीक मोहम्मद, अब्दुल खान, अकबर खान, मोहम्मद जनाब, अयूब खान, निज़ामुद्दीन, राशिद खान और कल्लू खान शामिल थे। इसके बाद राज्य सरकार ने मामला सीबीआई काे सौंपा था।

सीबीआई को जांच सौंपने के बाद एजेंसी ने 6 और लोगों को आरोपी  बनाया। जिनमें अमीर खान, जमीर खान, सलमान मोहम्मद, अपजल खान, फ़ज़ल खान और अब्बास मोहम्मद शामिल हैं।

क्या था पॉलीटिकल कनेक्शन?

CBI की चार्जशीट में किसी भी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति का जिक्र नहीं है। जांच में पाया गया कि यह हिंसा बच्चों के बीच झगड़े से शुरू हुई और इसका कोई राजनीतिक मकसद नहीं था।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…