• 05/10/2025

गुस्साई पत्नी ने दांत से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, 7-8 टांके लगे; पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुस्साई पत्नी ने दांत से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, 7-8 टांके लगे; पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में एक घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। ननंद से झगड़े के बाद गुस्साई पत्नी ने शराब के नशे में धुत पति का प्राइवेट पार्ट दांतों से काट डाला। गंभीर रूप से घायल पति को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राइवेट पार्ट पर 7-8 टांके लगाए। पीड़ित पति ने रविवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पेशे से राजमिस्त्री 33 वर्षीय पीड़ित ग्राम बनेकेला में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है।शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे घरेलू विवाद को लेकर पत्नी का अपनी ननंद से झगड़ा हो गया, जो हाथापाई तक पहुंच गया। इसे देखकर पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह खुद शराब के नशे में था।

बीच-बचाव के बाद दंपती कमरे में चले गए, जहां बात गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आई। गुस्से में आकर पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट  दिया। दर्द से कराहते हुए पति बाहर निकला और परिजनों ने तुरंत उसे लैलूंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए घाव पर 7-8 टांके लगाए। पति की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

पत्नी के खिलाफ दर्ज धाराएं

पीड़ित पति ने रविवार को लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ BNS की धारा 296 (आपराधिक बल का प्रयोग), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 118(1) (मारपीट का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की। थाना प्रभारी रोहित बंजारे ने बताया कि पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related post

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…
एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

एम्स रायपुर के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि…

Spread the love00 2 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में होंगी शामिल…
आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई के जरिए जटिल से जटिल ऑपरेशन हो रहा आसानी से – डा. रमन

आज विज्ञान इतना विकास कर लिया है कि एआई…

Spread the love00 रीढ़ की हड्डी जोडऩे में लग जाते है 8 से 10 लाख,  नारायणा में 50 मरीजों का हो…