• 10/10/2025

बूढ़ी अम्मा ने एक-दो नहीं निगल लिए 8-8 जिंंदा मेढ़क, फिर आ गई आफत.. जानें क्या है पूरा मामला

बूढ़ी अम्मा ने एक-दो नहीं निगल लिए 8-8 जिंंदा मेढ़क, फिर आ गई आफत.. जानें क्या है पूरा मामला
Spread the love

चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पीठ दर्द से राहत पाने के लिए 8 जिंदा मेंढक निगल लिए। इस अजीबोगरीब घटना का खुलासा तब हुआ, जब महिला को तेज पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, महिला को यह विश्वास था कि जिंदा मेंढक खाने से पीठ दर्द में आराम मिलता है। इस उपाय के बारे में सुनने के बाद, उसने अपने परिवार के किसी सदस्य से जिंदा मेंढक लाने को कहा। परिवार वालों ने उसे हथेली के आकार के बड़े मेंढक लाकर दे दिए, बिना यह जाने कि वह इनका क्या करेगी।

महिला ने पहले दिन तीन मेंढक निगले और अगले दिन पांच और मेंढक खा लिए। इसके बाद उसे असहनीय पेट दर्द शुरू हुआ, जिसके कारण वह चलने-फिरने में भी असमर्थ हो गई। महिला के बेटे ने डॉक्टरों को बताया, “मेरी मां ने आठ जिंदा मेंढक निगल लिए, और अब उन्हें इतना दर्द है कि वह चल भी नहीं पा रही हैं।”

महिला को तुरंत हांगझोउ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि महिला का पाचन तंत्र काम करना बंद कर चुका था। उनके शरीर में परजीवियों ने हमला कर दिया था, और उनके पेट में स्पार्गानम नामक परजीवी कीड़े पाए गए। साथ ही, उनके शरीर में ऑक्सीफिल सेल्स भी बन गए थे, जो इस असामान्य स्थिति को और जटिल बना रहे थे।

डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया, और दो सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ। उन्हें बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस घटना ने न केवल डॉक्टरों को हैरान किया, बल्कि यह भी चेतावनी दी कि बिना वैज्ञानिक आधार के ऐसे खतरनाक उपायों से बचना चाहिए।

यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय समाचारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, और लोग इस असामान्य घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related post

RTE नियमों की अवहेलना पड़ेगी भारी: 58 निजी स्कूलों को नोटिस, मान्यता रद्द होने का खतरा

RTE नियमों की अवहेलना पड़ेगी भारी: 58 निजी स्कूलों…

Spread the loveबिलासपुर। बिलासपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के 58 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर शिक्षा के अधिकार…
सुशासन तिहार 2026 के अंतिम दिन दो क्लस्टर शिविरों का आयोजन, सैकड़ों आवेदनों का हुआ निराकरण

सुशासन तिहार 2026 के अंतिम दिन दो क्लस्टर शिविरों…

Spread the loveधमतरी। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले में 01 मई से 10 जून तक जनसमस्याओं…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी वरदानः छबीला यालम को मिला सम्मानजनक विवाह और आत्मनिर्भरता का संबल

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बनी वरदानः छबीला यालम को…

Spread the loveबीजापुर। जिला बीजापुर के भोपालपटनम परियोजना अंतर्गत ग्राम मेट्टुपल्ली की बेटी छबीला यालम के जीवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह…