• 10/10/2025

अजब-गजब: CG में 70 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की युवती से रचाई लव मैरिज, शिव मंदिर में लिए सात फेरे; मोहल्ले वाले बने बाराती

अजब-गजब: CG में 70 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की युवती से रचाई लव मैरिज, शिव मंदिर में लिए सात फेरे; मोहल्ले वाले बने बाराती
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार रात एक अनोखी लव मैरिज ने सबको हैरान कर दिया। 70 साल के बुजुर्ग दादू राम गंधर्व ने 30 साल की युवती के साथ प्रेम विवाह रचा लिया। इस अनूठी शादी का आयोजन सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र में हुआ, जहां शिव मंदिर में दोनों ने सात फेरे लेकर वैवाहिक बंधन में बंधे। शादी की सभी रस्में, जिसमें वरमाला और मांग भरना शामिल है, पूरी की गई।

👉🏼 इसे भी पढ़ें: बूढ़ी अम्मा ने एक-दो नहीं निगल लिए 8-8 जिंंदा मेढ़क, फिर आ गई आफत.. जानें क्या है पूरा मामला 

दरअसल, दादू राम मजदूरी का काम करते हैं और पहले से शादीशुदा थे, लेकिन उनकी पत्नी की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वहीं, युवती की यह पहली शादी है। दोनों के बीच प्यार की शुरुआत तब हुई जब दादू राम का दिल मोहल्ले में रहने वाली इस युवती पर आ गया। युवती ने भी उनके प्यार को स्वीकार किया और दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला लिया। यह प्यार परवान चढ़ा और गुरुवार रात शादी की शक्ल ले ली।

👉🏼 इसे भी पढ़ें: पुलिस ने लूट लिए 3 करोड़, TI सहित 9 सस्पेंड, CSP पर कार्रवाई का प्रस्ताव; जानें पूरा मामला 

शादी में पूरे मोहल्ले ने हिस्सा लिया और लोग बाराती बनकर जोश से नाचे। बाजे-गाजे के साथ विधि-विधान से संपन्न इस शादी में मोहल्ले वालों ने दोनों को नवदंपति के रूप में बधाई दी। खास बात यह रही कि इस अजब-गजब प्रेम विवाह को देखकर लोग हैरान जरूर हुए, लेकिन दोनों के प्यार को देखकर उत्साहित भी दिखे।

Related post

Crime News- पति ही निकला पत्नी का हत्यारा: चरित्र शंका में ईंट और CFL बल्ब से की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा…

Crime News- पति ही निकला पत्नी का हत्यारा: चरित्र…

Spread the loveकवर्धा। छत्तीसगढ़ की कवर्धा पुलिस ने महिला के हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका…
Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन राशियों का बदलेगा भाग्य ? जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 1 अगस्त को किन…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 1 August 2026 : आज 1 अगस्त के दिन शनिवार है। आज शनिवार के दिन शनि देव…
Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026 का क्या है अभिजित मुहूर्त और राहुकाल, जानें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang, 1 August 2026: 1 अगस्त 2026…

Spread the loveAaj Ka Panchang 1 August 2026 (आज का पंचांग 1 अगस्त 2026): आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया…